Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

सुबह उठते ही बीपी बढ़ने से रहते हैं परेशान? इन 3 योग से करें सुबह की शुरुआत

सुबह उठने के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या को मॉर्निंग ब्लड प्रेशर सर्ज कहते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह उठने के बाद अनुलोम-विलोम, बालासन और भ्रामरी प्राणायाम जैसे योग करने से इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 

कई लोगों का ब्लड प्रेशर सुबह उठने के बाद नॉर्मल से ज्यादा पाया जाता है। सुबह के समय शरीर में हार्मोनल बदलाव और नर्वस सिस्टम की सक्रियता बढ़ने के कारण ब्लड प्रेशर में स्वाभाविक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अगर यह बढ़ोतरी ज्यादा हो या लंबे समय तक बनी रहे तो दिल की बीमारी और हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। दवाओं के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित रूप से योग करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कौन-से योग करने चाहिए?

सुबह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए योगासन

योग एक्सपर्ट Praveen Gautam का कहना है कि साल 2024 में European Journal of Cardiovascular Medicine में प्रकाशित रिसर्च से पता चलता है कि योग का एक छोटा सा सेशन भी हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर में सुधार ला सकता है, जो शायद ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम में बदलाव के कारण होता है। इसलिए, आप इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं-

1. अनुलोम-विलोम प्राणायाम

अनुलोम-विलोम प्राणायाम करना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर सुबह उठने के बाद ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो यह प्राणायाम करने से सांस को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे शरीर और मन को शांत करने, तनाव कम करने और नर्वस सिस्टम के संतुलन में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से इस प्राणायाम का अभ्यास करने से तनाव और एंग्जायटी कम हो सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या हार्ट रेट कम होने से ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है? कार्डियोलॉजिस्ट से जानें

प्राणायाम करने का तरीका

अनुलोम-विलोम करने के लिए सुखासन में आराम से बैठ जाएं और अपनी रीढ़ को सीधा रखें। इसके बाद दाएं हाथ के अंगूठे से दाईं नाक बंद करें और बाईं नासिका से धीरे-धीरे गहरी सांस लें। अब अनामिका उंगली से बाईं नासिका बंद करके दाईं नाक से सांस छोड़ें। इस साइकिल को कई बार दोहराएं और 5 से 10 मिनट तक इसका अभ्यास करें।

2. बालासन

बालासन भी एक ऐसा आरामदायक योगासन है, जो शरीर को आराम देने और मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है। यह पीठ, कंधों और गर्दन की मांसपेशियों को आरामदेने के साथ गहरी और धीमी श्वास लेने के लिए शरीर को अनुकूल बनाता है। नियमित अभ्यास करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही तनाव कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है, जो ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में उपयोगी हो सकता है।

बालासन करने का तरीका

बालासन करने के लिए वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और माथे को जमीन पर टिकाकर बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं या शरीर के दोनों ओर रखें। इस स्थिति में बने रहें और गहरी सांस लेते हुए 30 सेकेंड से 1 मिनट तक रहें। इसके बाद धीरे-धीरे शुरुआती स्थिति में लौट आएं।

01 (12)

3. भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम भी सुबह बढ़े ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इस प्राणायाम में सांस छोड़ते समय भौंरे जैसी आवाज निकाली जाती है। यह योग मन को शांत करने, मानसिक तनाव को कम करने और फोकस बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से इस प्राणायाम का अभ्यास करने से तनाव से जुड़ी ब्लड प्रेशर की समस्या में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज स्ट्रोक के खतरे को कैसे बढ़ा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

भ्रामरी प्राणायाम करने का तरीका

भ्रामरी प्राणायाम करने के लिए आरामदायक मुद्रा में बैठें और आंखें बंद कर लें। इस दौरान गहरी सांस लें और सांस छोड़ते समय धीरे-धीरे म्... की आवाज निकालें। इस दौरान अपनी आवाज के कंपन पर फोकस करें और इस प्रक्रिया को 5 से 10 बार दोहराएं।

निष्कर्ष

सुबह सोकर उठने के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम करना फायदेमंद हो सकता है। अनुलोम-विलोम प्राणायाम, बालासन और भ्रामरी प्राणायाम करने से तनाव कम करने, मन को शांत करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • हाई बीपी में क्या दिक्कत होती है?

    हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने से अचानक सिर में तेज दर्द, घबराहट, सांस फूलने और सीने में दर्द की समस्या होती है। लंबे समय तक यह बीमारी रहने से धमनियों को नुकसान पहुंचता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल होना और आंखों की रोशनी कम होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • हाई बीपी में क्या नहीं खाना चाहिए?

    ब्लड प्रेशर बढ़ने पर सबसे पहले नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा, प्रोसेस्ड और जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, शराब और ज्यादा कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

रोजाना 30 मिनट दौड़ने से कितनी कैलोरी बर्न होती हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 04, 2026 21:02 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 04, 2026 21:02 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 04, 2026 21:02 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 04, 2026 21:02 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 04, 2026 21:02 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content