Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

सोकर उठने पर गर्दन में अकड़न होती है? ट्राई करें ये 3 स्‍ट्रेच, जल्‍द म‍िलेगी राहत

गर्दन में अकड़न (Neck Stiffness) को नजरअंदाज करना या पेनक‍िलर खाना समाधान नहीं है। हल्‍के नेक स्‍ट्रेच की मदद से आसानी से गर्दन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ा सकते हैं और गर्दन के दर्द या अकड़न से राहत पा सकते हैं।

क्‍या आपको भी सोकर उठने के बाद गर्दन में अकड़न (Neck Stiffness) महसूस होती है? दरअसल, एक ही करवट सो जाने के कारण या गलत ढंग से तक‍िया लगाने से गर्दन में कई बार अकड़न या मरोड़ का एहसास होता है। जो लोग ज्‍यादा स्‍ट्रेस में रहते हैं या जो लंबे समय तक गर्दन झुकाकर मोबाइल या लैपटॉप देखते हैं उन्‍हें भी यह श‍िकायत हो सकती है। जब गर्दन एक ही पोजीशन में लंबे समय तक रहती है, तो ब्‍लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और मसल्‍स टाइट हो जाती हैं। इस वजह से गर्दन में अकड़न महसूस होती है। इस समस्‍या को दूर करने के ल‍िए कुछ आसान स्‍ट्रेच की मदद ली जा सकती है। ये स्‍ट्रेच करने में ब‍िल्‍कुल आसान हैं। आप इन्‍हें कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। गर्दन की अकड़न दूर करने के लि‍ए इन स्‍ट्रेच को करने का तरीका और फायदे आगे इस लेख में जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

1. नेक साइड स्‍ट्रेच- Neck Side Stretch

neck-side-rotation

नेक साइड स्‍ट्रेच को करने से गर्दन और कंधे की टाइट मसल्‍स को र‍िलैक्‍स करने में मदद म‍िलती है। Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि इस स्‍ट्रेच को करने से ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और लंबे समय तक बैठने से हुई अकड़न दूर होती है।

कैसे करें?:

  • सीधे खड़े हों या कुर्सी पर आराम से बैठ जाएं।
  • सिर को धीरे-धीरे दाईं ओर झुकाएं।
  • 15 सेकेंड इसी पोजीशन में रुकें।
  • स‍िर को सीधा लाएं।
  • यही प्रक्र‍िया बाईं ओर भी दोहराएं।
  • दोनों तरफ तीन से चार बार करें।
  • झटके से गर्दन को मोड़ने से बचें।

यह भी पढ़ें- क्या ज्यादा देर बैठे रहने से सर्वाइकल पेन होता है? जानें बचाव के उपाय

2. नेक रोटेशन- Neck Rotation

neck-rotation

नेक रोटेशन को करने से मसल तनाव र‍िलीज होती है। इस स्‍ट्रेच से गर्दन की जकड़न और भारीपन दूर होती है। इससे माइग्रेन या स‍िर के दर्द से भी राहत म‍िलती है।

कैसे करें?:

  • सबसे पहले सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
  • फ‍िर स‍िर ऊपर करते हुए गर्दन को पीछे की ओर लेकर जाएं।
  • फ‍िर गर्दन को बाईं और दाईं ओर लेकर जाएं।
  • इसी तरह स‍िर को झुकाते हुए गर्दन को नीचे की ओर लेकर जाएं।
  • इस तरह पूरा सर्कल बनाएं।
  • अगर चक्‍कर आए या तेज दर्द हो, तो यह तुरंत रुक जाएं और आराम करें।

यह भी पढ़ें- लगातार मोबाइल देखने के कारण हो रहा है गर्दन में दर्द? जानें छुटकारा पाने के 4 टिप्स

3. चिन-टू-चेस्ट स्‍ट्रेच- Chin To Chest Stretch

chin-to-chest-stretch

चिन-टू-चेस्ट स्‍ट्रेच गर्दन के पीछे की मसल्स को स्ट्रेच करता है। जो लोग स्‍क्रीन पर ज्‍यादा काम करते हैं, उन्‍हें यह स्‍ट्रेच करना चाह‍िए। इससे गर्दन और अपर बैक का तनाव कम होता हैपॉश्चर सुधारने के तरीकों में इस स्‍ट्रेच को अपनाना फायदेमंद होता है।

कैसे करें?:

  • सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
  • अपनी ठुड्डी को छाती की ओर नीचे लेकर जाएं।
  • इस पोजीशन में 15 सेकेंड रुकें।
  • अब स‍िर को वापस ऊपर ले जाएं।
  • इस पोजीशन में भी 15 सेकेंड रुकें।
  • अब गर्दन को सामान्‍य पोजीशन में ले आएं।
  • इसे धीरे-धीरे पांच से सात म‍िनट तक दोहराएं।

न‍िष्‍कर्ष:

गर्दन में अकड़न (Neck Stiffness) की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए नेक साइड स्‍ट्रेच, नेक रोटेशन और चिन-टू-चेस्ट स्‍ट्रेच जैसे आसान स्‍ट्रेच करें। इन स्‍ट्रेच को आसानी से पांच से सात म‍िनट में क‍िया जा सकता है और ये गर्दन की मसल्‍स को लचीला भी बनाते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • गर्दन में अकड़न क्‍यों होती है?

    गर्दन में अकड़न के कई कारण हो सकते हैं जैसे लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप देखना, ठंडी हवा लगना, स्‍ट्रेस होना, मांसपेश‍ियों में ख‍िंचाव या गलत पोजीशन में सोना।
  • अकड़ी हुई गर्दन को कैसे ठीक करें?

    अकड़ी हुई गर्दन को ठीक करने के ल‍िए सही पोजीशन में लेटें, सही तक‍िए का इस्‍तेमाल करें, स्‍क्रीन टाइम कम करें और आराम करें। जरूरत होने पर फिजियोथेरेपिस्ट से म‍िलें।
  • गर्दन की नस दबने के लक्षण क्‍या हैं?

    गर्दन में तेज दर्द होना, कंधे या हाथ में दर्द होना, हाथों में झनझनाहट या सुन्नपन, गर्दन घुमाने में द‍िक्‍कत होना गर्दन की नस दबने के लक्षण हैं।

Read Next

2026 में फिट रहने के लिए तैयार कर लें अपनी फिटनेस टू डू लिस्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 31, 2025 13:51 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 31, 2025 13:51 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 31, 2025 13:51 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content