Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

2026 में फिट रहने के लिए तैयार कर लें अपनी फिटनेस टू डू लिस्ट

नया साल 2026 अपने साथ कई उम्मीदें और आशाएं लेकर आता है। ऐसे में आप अपने फिटनेस गोल को पाने के लिए अगर प्लानिंग कर रहे हैं तो इस फिटनेस टू-डू लिस्ट को फॉलो कर सकते हैं।

दिसंबर खत्म होने के साथ हम अपने इस साल की सेहत को लेकर काफी उदास होने लगते हैं। वहीं जनवरी की शुरुआत के बारे में सोचकर ही नए साल में अपनी सेहत को एक नया रूप देने के बारे में भी सोचते हैं। नए साल के साथ लोग अपनी लाइफ में नए-नए बदलाव करने की कोशिश करते हैं। ज्यादातर लोग नए साल में नई फिटनेस गोल तय करने में लगे रहते हैं, ताकि वजन कम करने, एक फिट बॉडी पाने और फिटनेस को बरकरार रखने में मदद मिल सके। साल 2026 में फिट रहने के लिए एक सही फिटनेस टू-डू लिस्ट फॉलो करना जरूरी है, ताकि आप अपने हिसाब से अपने शरीर और फिटनेस का ध्यान रख पाएं। इसलिए आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि 2026 के फिटनेस टू-डू लिस्ट में आप क्या-क्या शामिल कर सकते हैं?

2026 के लिए फिटनेस टू डू लिस्ट

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि साल 2026 में फिट रहने के लिए अपनी फिटनेस टू-डू लिस्ट में आप इन चीजों को शामिल कर सकते हैं:

1. माइंडफुल मूवमेंट अपनाएं

फिटनेस का मतलब सिर्फ पसीना बहाना नहीं, बल्कि शरीर को समझते हुए मूवमेंट करना भी है। योग, स्ट्रेचिंग, ताई-ची, धीमी दौड़ या ध्यान के साथ वॉक करना माइंडफुल मूवमेंट के लिए बेहतरीन तरीका है। हर दिन 20-30 मिनट ऐसे मूवमेंट के लिए रखें, जिसमें आप अपनी सांस, पोस्चर और शरीर की सीमाओं पर ध्यान दें। इससे चोट का जोखिम कम होता है और मन भी शांत रहता है। इसलिए, आप 2026 में माइंडफुल मूवमेंट को प्राथमिकता दें।

इसे भी पढ़ें: 2026 में दोबारा शुरू करें अपनी फिटनेस जर्नी, एक्‍सपर्ट से जानें स्‍मार्ट ट्र‍िक्‍स

2. अपना फिटनेस रूटीन खुद बनाएं

हर व्यक्ति का शरीर, उम्र और रूटीन दूसरे व्यक्ति से काफी अलग होता है। इसलिए, किसी दूसरी व्यक्ति के फिटनेस रूटीन को फॉलो करने से बचें। अपनी पसंद का वर्कआउट चुनें, डांस, साइकलिंग को चुनें। अपने काम के समय, एनर्जी और हेल्थ की जरूरतों के अनुसार ही प्लान बनाएं। जरूरत पड़ने पर किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, लेकिन अपने शरीर के संकेतों को हमेशा प्राथमिकता दें।

3. स्मार्ट फूड प्लानिंग

2026 में फिट रहने के लिए आप अपने टू-डू लिस्ट में स्मार्ट फूड प्लानिंग शामिल कर सकते हैं। फिट रहने के लिए संतुलित भोजन करना बहुत जरूरी है। फूड प्लानिंग का मतलब सख्त डाइट फॉलो करना जरूरी है। इसलिए, हर भोजन में अनाज, दाल, प्रोटीन, सब्जियां और फल शामिल करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जंक फूड को सीमित करें। कोशिश करें कि आप घर का बना ताजा और मौसमी खाना चुनें।

01 (61)

4. रेसिस्टेंस ट्रेनिंग को शामिल करें

मांसपेशियों के मजबूत होने से शरीर ज्यादा एक्टिव और सुरक्षित रहेगा। रेसिस्टेंस ट्रेनिंग का मतलब भारी वजन ही नहीं, बल्कि अपने शरीर के वजन से किए गए स्क्वाट्स, पुश-अप्स, प्लैंक, रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज भी काफी होती है। हफ्ते में 2 से 3 दिन सही तरीके से रेसिस्टेंस ट्रेनिंग करनी चाहिए। इससे हड्डियों को मजबूत बनाने, पोस्चर में सुधार करने और रोजमर्रा के काम को आसान बनाने में मदद मिलती है।

5. पर्याप्त मात्रा में नींद

फिटनेस गोल में नींद को लोग अक्सर काफी हल्के में लेने लगते हैं, लेकिन अच्छी नींद आपके फिटनेस गोल को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए, रोजाना 7-9 घंटे की नियमित नींद शरीर की बिक्री, फोकस और मूड के लिए जरूरी है। सोने से पहले स्क्रीन टाइम को सीमित करें, हल्की स्ट्रेचिंग करें और सोने-जागने का समय तय रखें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में एक्सरसाइज से पहले लंबा वार्म-अप क्यों है जरूरी? फिटनेस एक्सपर्ट से जानें

6. रिकवरी और आराम पर फोकस

फिटनेस टू-डू लिस्ट में हर दिन हार्ड ट्रेनिंग करनी जरूरी नहीं है, बल्कि रिकवरी भी फिटनेस का हिस्सा है। हफ्ते में 1-2 दिन हल्की गतिविधियां फोम रोलिंग, स्ट्रेचिंग या आराम के लिए रखें। दर्द या थकान होने पर नजरअंदाज न करें, बल्कि शरीर को समय देने से बॉडी में होने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती है और आप लंबे समय तक अपने फिटनेस गोल को पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

7. परफेक्शन

2026 में फिट रहने का सबसे बड़ा मंत्र है निरंतरता यानी परफेक्शन। नए साल पर अपने फिटनेस टू-डू लिस्ट में परफेक्शन को जरूर शामिल करें, क्योंकि परफेक्ट प्लान की तलाश में रुकने से बेहतर है छोटा, नियमित कदम उठाना। रोज 20 मिनट भी अगर आप सही तरह से अपनी फिटनेस गोल को फॉलो करते हैं तो आपको जल्द सही फिटनेस मिल सकती है।

निष्कर्ष

2026 में फिट रहने के लिए अपने अपने फिटनेस टू-डू लिस्ट में सही चीजों को शामिल करना जरूरी है। इस लिस्ट में ऐसी चीजें शामिल करना, जिसकी मदद से आप एक फिट और हेल्दी शरीर पा सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • हमेशा फिट रहने के लिए क्या खाना चाहिए?

    शरीर को फिट रखने के लिए आप संतुलित डाइट ले सकते हैं, जिसमें ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल कर सकते हैं।
  • अपने शरीर को फिट कैसे रखें?

    शरीर को फिट रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज, संतुलित और पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करना बहुत जरूरी है।
  • फिटनेस के लिए सबसे जरूरी क्या है?

    फिटनेस के लिए सबसे जरूरी है संतुलित लाइफस्टाइल अपनाना, जिसमें नियमित व्यायाम, पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद लेना और शरीर को हाइड्रेट रखना शामिल है।

Read Next

सर्दियों में मांसपेशियां की अकड़न बढ़ जाती है? करें ये 3 एक्सरसाइज, लौटेगी फ्लेक्सिबिलिटी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 31, 2025 13:43 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 31, 2025 13:43 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 31, 2025 13:43 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content