Expert

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जोड़ों और घुटनों के दर्द में मिलेगा आराम

हड्डियों की कमजोरी की वजह से आपको चलने-घूमने में परेशानी हो सकती है। आगे जानते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाने के आसान उपाय
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जोड़ों और घुटनों के दर्द में मिलेगा आराम

Tips to improve Bone Health:  हड्डियां शरीर को ढांचा प्रदान करती हैं।  साथ ही, ये  मांसपेशियों के साथ मिलकर हमारे अंगों को चलाती हैं। हड्डियों में कैल्शियम, फॉस्फेट आदि मिनरल्स पाए जाते हैं। समय के साथ यदि संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन न किया जाए, तो आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आपको उम्र बढ़ने के साथ थकान, कमजोरी और पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। कुछ लोगों को चलने में परेशानी होने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। , इसकी वजह से हड्डियों के टूटने का जोखिम बढ़ जाता है। साथ ही, ऑस्टियोपोरोसिस, जोड़ों में दर्द (Joint Pain) और अर्थराइटिस जैसी बीमारियां  हो सकती हैं। इनसे  बचने के लिए आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. डिंपल जिंगड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रील शेयर किया है। 

हड्डियों कों मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये आवश्यक उपाय - Tips To Improve Your Bone Health In Hindi 

डॉक्टर के अनुसार, विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी से आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे बचाव के लिए डाइट में बदलाव करें।  

धूप में बैठें 

शरीर में विटामिन-डी बनने के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको दिन में कम से कम 20 मिनट सुबह और  शाम सूर्य के प्रकाश में अवश्य बैठना चाहिए। इससे विटामिन-डी की कमी को दूर किया जा सकता है।  

improve bone health

कैल्शियम युक्त आहार 

कैल्शियम युक्त आहार को डाइट (Calcium Diet) में शामिल करें। कैल्शियम आपकी हड्डियों की बोन डेंसिटी को बेहतर करता है। इससे हड्डियों का निर्माण होता है। इसके लिए आप दूध, ब्रोकली, शलजम और सोया प्रोडक्ट को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

व्यायाम

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से व्यायाम करें। एक्सरसाइज से बोन मूवमेंट बेहतर होते हैं। साथ ही, जोड़ों में होने वाली कई समस्याएं दूर होती हैं। इसके लिए आप हल्के वजन उठाना, दौड़ना, स्वीमिंग और  एरोबिक्स कर सकते हैं। 

धूम्रपान व शराब का सेवन न करें

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप धूम्रपान और  शराब के सेवन से दूरी बनाएं। इससे बोन डेंसिटी खराब होती है। साथ ही, धूम्रपान और शराब का ज्यादा सेवन करने से आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना अधिक होती है। 

चीनी का सेवन कम करें 

चीनी आपकी बोन डेंसिटी के लिए खराब होती है। इससे हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण पर बुरा असर पड़ता है। जिससे समय के साथ हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप चीनी का सेवन कम करें।  

इसे भी पढ़ें: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, 50 की उम्र में भी नहीं होगी कोई परेशानी

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dimple Jangda (@drdimplejangda)

Tips to improve Bone Health: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं और आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या होने की संभावना कम हो जाती  है। योग और सांस से जुड़ी एक्सरसाइज से आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। 

Read Next

एक दिन में कितना ओआरएस पी सकते हैं? जानें ज्यादा पीने के नुकसान

Disclaimer