
How To Improve Bone Health During Perimenopause: पेरिमेनोपॉज का फेस महिलाओं की जिंदगी का अहम पड़ाव होता है। इस समय महिलाओं में कई तरह के शारीरिक बदलाव के साथ मानसिक बदलाव भी होते हैं। इस समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिस कारण कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे मूड स्विंग्स, वजन बढ़ना और हड्डियों से जुड़ी समस्या। इस समय महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन के स्तर में बदलाव होता हैं। जिस कारण हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। वहीं इस समय बोन डेंसिटी में भी कमी आती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डॉ यास्मिन युसुफज़ई, जनरल फिज़िशियन, अपोलो क्लीनिक, दिल्ली का कहना है, “महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ-साथ कमजोर हड्डियों का खतरा बढ़ता जाता है। वे अक्सर ऑस्टियोमेलेसिया से पीड़ित होती हैं जिसकी वजह से हड्डियों कमजोर पड़ने लगती हैं या ऑस्टयोपोरोसिस की शिकार होती हैं जिसके कारण उनकी हड्डियां क्षीण होने लगती हैं। महिलाओं को अपनी हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नियमित रूप से विटामिन डी और कैल्शियम युक्त पोषक सप्लीमेंट्स लेने चाहिए। ये सप्लीमेंट्स उन्हें हड्डियों को मजबूत बनाने और हड्डियों के दर्द से राहत देते हैं। विटामिन डी सप्लीमेंट्स से बोन हैल्थ में सुधार होता है और इम्यूनिटी भी बेहतर बनती है। आइए उनसे जानते हैं कि महिलाएं पेरिमेनोपॉज के दौरान हड्डियों को हेल्दी कैसे रखें।
कैल्शियम का सेवन
पेरिमेनोपॉज के दौरान हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए कैल्शियम का सेवन करना जरूरी होता है। 50 से अधिक उम्र की महिलाओं को डाइट में कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, दही, पनीर और बादाम का सेवन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जोड़ों में दर्द की समस्या कम होगी।
विटामिन डी का सेवन
पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाएं हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन डी का सेवन अवश्य करें। विटामिन डी शरीर के कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। महिलाओं को इस दौरान विटामिन डी के सप्लिमेंट लेने के साथ वसायुक्त मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम और दूध जैसे फूड्स को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। विटामिन डी सप्लीमेंट्स से बोन हैल्थ में सुधार होता है और इम्यूनिटी भी बेहतर बनती है।
इसे भी पढ़ें- PCOS से पीड़ित महिलाओं को विटामिन डी की कमी होने पर हो सकती हैं ये 4 समस्याएं, जानें इसके सोर्स
हेल्दी आदतें
पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाओं को हड्डियों की देखभाल के लिए हेल्दी आदतों को अवश्य फॉलो करना चाहिए। हेल्दी आदतों में नियमित व्यायाम के साथ योग भी किया जा सकता हैं। ऐसा करने से बोन हैल्थ में सुधार होता है और शरीर में दर्द कम होता है तथा उम्र बढ़ने पर फ्रैक्चर का रिस्क भी कम हो जाता है।
रेगुलर चेकअप कराएं
पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाओं को हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए रेगुलर चेकअप अवश्य कराना चाहिए, जिससे इसके बारे में जानकारी मिल सकें। कई बार शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाएं हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। हालांकि अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है , इन टिप्स को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
PCOS से पीड़ित महिलाओं को विटामिन डी की कमी होने पर हो सकती हैं ये 4 समस्याएं, जानें इसके सोर्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version