Expert

हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, जोड़ों की समस्या हो जाएगी कम

Natural Ways to Build Healthy Bones: कमजोर हड्डियों की वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जानें हड्डियों को मजबूत रखने के तरीके। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, जोड़ों की समस्या हो जाएगी कम

Natural Ways to Build Healthy Bones: हड्डियों को मजबूत रखने के साथ उनको लंबे समय कर हेल्दी रखना भी जरूरी होता है। बचपन, किशोरावस्था और प्रारंभिक वयस्कता के दौरान हड्डियों को मजबूत बनने की प्रक्रिया चलती रहती है। लेकिन एक बार 30 पार करने के बाद हड्डियों को सहारा देने वाले हार्मोन का बनना कम हो जाता है। ऐसे में इस समय तक हड्डियां कमजोर होने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस होने की समस्या हो सकती हैं। इस समय हड्डी मे होने वाला दर्द भी बढ़ जाता है। कमजोर हड्डी होने की वजह से यह आसानी से टूट सकती है और इसमें फ्रैक्चर भी हो सकता हैं। बहुत से लोग हड्डियों को मजबूत और हेल्दी रखने के लिए सिर्फ दूध पीने को ही काफी समझते हैं। कैल्शियम के साथ हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन और लाइफस्टाइल में कई हेल्दी बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसा करने से हड्डियों से जुड़ी बीमारियां कम होगी और बढ़ती उम्र में भी हड्डियां मजबूत रहेगी। आइए जानते हैं हड्डियों को हेल्दी रखने के उपाय के बारे में शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

सब्जियों का सेवन करें

सब्जियों के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इन सब्जियों में मौजूद विटामिन सी हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करती है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलने के साथ हड्डियां लंबे समय तक हेल्दी रहती है। डाइट में हरी और पीली सब्जियों को अवश्य शामिल करें।

व्यायाम करें

व्यायाम करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए वजन उठाने वाले व्यायाम किए जा सकते हैं। ऐसा करने से हड्डी के निर्माण में मदद मिलती है। व्यायाम करने ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता हैं। व्यायाम करने के लिए एक्सपर्ट की मदद भी ली जा सकती हैं।

exercise

प्रोटीन का सेवन करें

हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम के साथ प्रोटीन की आवश्यकता होती है। हड्डियां 50 प्रतिशत प्रोटीन से बनी होती है। ऐसे में कम प्रोटीन के सेवन से हड्डियों के निर्माण और टूटने की दर प्रभावित हो सकती हैं। प्रोटीन का सेवन करने के लिए डाइट में अंडे, नट्स, बादाम, बींस और दालों को शामिल किया जा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें- Stress Relieving Home Remedies: तनाव कम करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, दिमाग की थकान और उलझन तुरंत होगी कम

कैल्शियम फूड्स का सेवन करें

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल करें। कैल्शियम रिच फूड्स हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ हड्डियों में टूटने की संभावना को कम करते हैं। उच्च कैल्शियम के सेवन से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल करने के लिए दही, दूध, ब्रोकली और सीड्स को शामिल करें।

वजन को नियंत्रण में रखें

हेल्दी वजन से भी हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। मोटापे से हड्डियों की गुणवत्ता ख़राब हो सकती है और अतिरिक्त वजन के तनाव के कारण फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में वजन को नियंत्रण में रखें। बार- बार वजन कम और बढ़ने से हड्डियों को नुकसान हो सकता हैं।

हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन उपायों को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Morning Acidity: सुबह-सुबह होती है एस‍िड‍िटी की समस्‍या, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer