Calcium Rich Foods: अधिकतर लोगों को दूध पीना पसंद होता है। दूध पीने से शरीर की हड्डियां मजबूत होने के साथ कई गंभीर बीमारियों से भी शरीर की रक्षा होती है । वहीं, बहुत से लोगों को दूध पीना पसंद भी नहीं होता है और कई लोगों को दूध से एलर्जी भी होती है, जिस कारण वह दूध नहीं पी पाते हैं। लंबे समय तक दूध नहीं पीने के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, शरीर में थकावट बनी रहती है और ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती हैं। अक्सर ऐसा माना जाता हैं कि दूध सिर्फ बच्चों के लिए ही जरूरी होता है, लेकिन आपको बता दें एक वयस्क शरीर के लिए भी दूध उतना ही महत्वपूर्ण होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे। जिनमें दूध जितना कैल्शियम होता है और इनके सेवन से शरीर में दूध में मिलने वाले पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता हैं। यह फूड्स शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ हड्डियों को मजबूती भी देंगे। कैल्शियम रिच फूड्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
पनीर
पनीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सोडियम, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक और विटामिन ए पाया जाता हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। 100 ग्राम पनीर में 42 प्रतिशत कैल्शियम होता है। अगर आपको दूध पसंद नहीं है, तो डाइट में पनीर को शामिल किया जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
बादाम
बादाम शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी। इसके सेवन से हड्डियों को ताकत मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए दिन भर में 4 से 5 बादाम खाएं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र भी मजबूत होता है।
दही
दही को भी दूध की जगह डाइट में शामिल किया जा सकता है। दही में सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। दही के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ डायबिटीज भी कंट्रोल होती है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में पेट खराब होने पर करें किचन में मौजूद इन चीजों का सेवन, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं
सोया मिल्क
अगर आपको भी रेगुलर मिल्क पसंद नहीं है, तो डाइट में सोया मिल्क को शामिल किया जा सकता हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम पाया जाता हैं। सोया मिल्क लैक्टोज इंटोलरेंस लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसको पीने से हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और हड्डियों में हो रहा दर्द भी दूर होता है। हरी सब्जियों में पालक, शकरकंद, बींस, गाजर और कद्दू का सेवन किया जा सकता हैं।
अगर आप भी दूध पीना नहीं पसंद करते हैं, तो डाइट में इन कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik