Doctor Verified

शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है विटामिन पी, जानें इसकी कमी पूरा करने के टिप्स

Food To Overcome Vitamin P Deficiency: शरीर में विटामिन पी की कमी पूरा करने के लिए गहरे रंग के ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है विटामिन पी, जानें इसकी कमी पूरा करने के टिप्स


Food To Overcome Vitamin P Deficiency: शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त बनाए रखने के लिए खानपान का संतुलित और पौष्टिक होना जरूरी है। डाइट में सभी पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करने से आपका शरीर हेल्दी रहता है। शरीर में विटामिन की कमी के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। विटामिन कई तरह के होते हैं और इन्हीं में से एक है विटामिन P। यह विटामिन शरीर को कई गंभीर नुकसान से बचाने में मदद करता है। विटामिन पी की कमी होने पर आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर के लिए जितना जरूरी विटामिन ए, बी, सी और डी होता है, उतना ही जरूरी विटामिन पी भी होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में विटामिन पी की कमी पूरा करने के टिप्स और इसकी कमी के लक्षणों के बारे में।

विटामिन पी क्या होता है?- What is Vitamin P in Hindi

विटामिन पी पौधों में पाया जाने वाला एक तरह का यौगिक है, जो फलों और सब्जियों को रंग देने के लिए जरूरी होता है।  साल 1930 में वैज्ञानिकों ने पहली बार संतरे के फल से फ्लेवोनोइड्स निकाला था, उस समय इसे विटामिन समझा जा रहा था यही कारण है कि इसका नाम भी विटामिन पी पड़ा। हालांकि फ्लेवोनोइड को अब विटामिन नहीं माना जाता है। गहरे रंग के फल और सब्जियों में विटामिन पी यानी फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। ये कई तरह के होते हैं और अलग-अलग तरह के फलों में ये अलग-अलग प्रकार के होते हैं। 

Food To Overcome Vitamin P Deficiency

इसे भी पढ़ें: विटामिन P क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

विटामिन पी की कमी के लक्षण- Vitamin P Deficiency Symptoms in Hindi

शरीर में विटामिन पी की कमी होने पर आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इस विटामिन की कमी से आपको चोट लगने पर लंबे समय तक ब्लीडिंग हो सकती है। इसके अलावा विटामिन पी की कमी होने पर आपको एनीमिया, गठिया और बालों से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस विटामिन की कमी होने पर दिखने वाले ज्यादातर लक्षण विटामिन सी की कमी जैसे ही होते हैं। विटामिन पी की कमी होने पर ये लक्षण दिखते हैं-

  • आसानी से चोट लगना और ब्लीडिंग
  • गठिया की समस्या
  • जोड़ों में सूजन
  • स्कर्वी की बीमारी
  • दांतों और मसूड़ों में ब्लीडिंग
  • स्किन और बालों का ड्राई होना
  • शरीर में खून की कमी

विटामिन पी की कमी पूरा करने के लिए क्या खाएं?- Best Foods To Overcome Vitamin P Deficiency in Hindi

शरीर में विटामिन पी की कमी डाइट से पूरी की जा सकती है। डाइट में विटामिन पी की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स को शामिल करने से आपको इस समस्या में मदद मिलती है। शरीर में इसकी कमी पूरा करने के लिए गहरे रंग के ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। अंगूर, टमाटर, कोको, सेब, सोयाबीन, सोया प्रोडक्ट्स, क्रैनबेरी और ब्लूबेरी आदि में विटामिन पी की पर्याप्त मात्रा होती है। शरीर में विटामिन पी की कमी पूरा करने के लिए इन फूड्स का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

नोट: यह लेख आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय से मिले इनपुट्स पर आधारित है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या शुगर में छुहारा खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे खाने से ब्लड शुगर पर पड़ने वाले प्रभाव

Disclaimer