सेहतमंद रहने के लिए आपको पौष्टिक आहार या डाइट लेने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इससे आपको विटामिन और मिनरल्स प्राप्त होता है। यह विटामिन और मिनरल्स आपकी शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। साथ ही, यह शारीरिक कार्यों में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। विटामिन K2 व्यक्ति की बोन हेल्थ के लिए आवश्यक माना जाता है। साथ ही, यह हार्ट हेल्थ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस लेख में एंसेट्रिक क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि शरीर में विटामिन K2 की कमी से क्या दुष्प्रभाव दिखाई देते हैं। साथ ही, विटामिन K2 की कमी को कैसे दूर किया जा सकती है।
विटामिन K2 की कमी के साइड इफेक्ट
ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर
विटामिन K2 कैल्शियम मेटाबॉलिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कैल्शियम को हड्डियों और दांतों तक पहुंचाता है। साथ ही, नसों और टिश्यू में इसके जमाव को रोकता है। इसकी कमी से यह प्रक्रिया बाधित हो सकती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है।
हृदय रोग का जोखिम
नसों में कैल्शियम जमा होना, जिसे धमनी कैल्सीफिकेशन के रूप में जाना जाता है, हृदय संबंधी रोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। विटामिन K2 मैट्रिक्स ग्ले-प्रोटीन (MGP) को सक्रिय करता है, जो कैल्शियम को धमनी की दीवारों में जमा होने से रोकता है। विटामिन K2 की कमी से कैल्सीफिकेशन अनियंत्रित हो सकता है, जिससे दिल के दौरा पड़ना, स्ट्रोक और अन्य हृदय संबंधी स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है।
दांतों से जुड़ी समस्याएं
जिस तरह विटामिन K2 कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाता है, उसी तरह दांतों में भी पहुंचता है। इसकी कमी से दांतों की सड़न और कैविटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन K2 की कमी से दांत तेजी से डैमेज हो सकते हैं।
कॉग्नेटिव लॉस
विटामिन K2 ब्रेन के कॉग्नेटिव कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होता है। लेकिन, इसकी कमी होने पर व्यक्ति को अल्जाइमर, डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन K2 ब्रेन की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाता है, जिससे ब्रेन के कार्य बेहतर होते हैं।
सूजन
विटामिन K2 में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बेहतर करता है। यह सूजन को कम करने में मदद करता है। विटामिन K2 की कमी से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिससे गठिया, आंतों का रोग और अन्य सूजन संबंधी विकार जैसी स्थितियां हो सकती हैं।
विटामिन K2 के प्राकृतिक स्रोत
- पनीर
- अंडे की जर्दी
- चिकन लिवर
- मक्खन
- फर्मेन्टेड फूड जैसे डोसा, इडली व अन्य।
इसे भी पढ़ें : किस विटामिन की कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें
अन्य विटामिन की तरह ही आप विटामिन K2 भी शरीर के लिए आवश्यक होता है। इसकी कमी से बचने के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं। साथ ही, यदि आपको किसी तरह की समस्या महसूस हो रही है तो ऐसे में आप तुंरत डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।