Expert

क्या मानसून में अंडा खाना बंद कर देना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

अंडा खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं। मानसून में भी इसका सेवन किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मानसून में अंडा खाना बंद कर देना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Should You Stop Eating Eggs In Monsoon In Hindi: मानसून के दिनों में लोग अपनी डाइट को लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन दिनों पेट से जुड़ी बीमारियां, संक्रमण आदि बहुत आसानी से हो जाते हैं। विशेषकर, कच्ची सब्जियां या आधे पके खाने से इस तरह परेशानियां बढ़ जाती हैं। यही कारण है कि कई नॉन-वेजिटेरियन लोग इन दिनों मछली या सी-फूड खाने से बचते हैं। कुछ लोग इन दिनों अंडे का सेवन करना भी बंद कर देते हैं। जबकि, अंडा एक हेल्दी विकल्प है। तमाम विशेषज्ञ यह कहते सुने जाते हैं कि रोजाना एक अंडा खाना चाहिए। इससे सेहत में सुधार होता है और बीमार होने का जोखिम भी कम हो जाता है। तो क्या मानसून में भी अंडा खाना लाभकारी होता है या हमें इन दिनों अंडे खाने से परहेज करना चाहिए। आइए, जानते हैं कि इस बारे में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या सलाह देती हैं।

क्या मानसून में अंडा खाना बंद कर देना चाहिए?- Should You Stop Eating Eggs In Monsoon In Hindi

Should You Stop Eating Eggs In Monsoon In Hindi

विशेषज्ञों की मानें, तो आप किसी भी सीजन में अंडा खा सकते हैं। सामान्यतौर पर किसी भी मौसम में अंडा खाना सुरक्षित होता है। इसका स्वास्थ्य पर किसी तरह का बुरा असर नहीं पड़ता है। हां, अगर किसी को अंडे से एलर्जी है, तो ऐसे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। कुछ लोगों को एग यॉक से एलर्जी है, तो उन्हें भी अंडे से दूरी बनाए रखनी चाहिए। एलर्जी के बावजूद, अगर अंडा खा लिया जाए, तो इससे पेट में दर्द, पाचन संबंधी परेशानी, उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है। बहरहाल, जहां तक इस बात का सवाल है कि क्या मानसून के दिनों में अंडा खाना बंद कर देना चाहिए? इस संबंध में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन दिनों निश्चित रूप से अंडा खाने से पहले थोड़ी सतर्कता जरूर बरती जानी चाहिए। वास्तव में, अगर आप हाफ कुक्ड अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में तकलीफ हो सकती है। वैसे भी मानसून के दिनों में संक्रमित पानी या बासी खाना खाने के कारण पेट में दर्द, गैस बनना, एसिडिटी जैसी कई परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, अगर आप हाफ कुक्ड अंडा या बहुत पुराने अंडे का सेवन कर बैठते हैं, तो स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर है कि आप अंडा खरीदते वक्त सावधानी बरतें। अच्छी दुकान से अंडा खरीदें और बहुत पुराना अंडा खरीदने से बचें।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्मियों में अंडा खाना नुकसानदायक होता है? डॉक्टर से जानें

मानसून में अंडा चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखें

Should You Stop Eating Eggs In Monsoon In Hindi

  • हमेशा अच्छी दुकान से ही अंडा खरीदें। जिन दुकानों में बहुत पुराना अंडा रखा जाता है, ऐसी जगहों से अंडा न खरीदें। इस तरह की दुकानों में खराब अंडे मिल सकते हैं। मानसून के दिनों में खराब अंडो का सेवन करने से सेहत बिगड़ सकती है।
  • अंडे को अच्छी तरह जांच-परख कर ही खरीदें। कई बार अंडे पुराने न होने के बावजूद खराब निकलते हैं। इसलिए, हमेशा सही अंडा लें और ध्यान रखें कि वह टूटा हुआ न हो। अगर अंडा गलती से टूट गया है, तो उसका आमलेट बनाकर खा लें। ऐसे अंडे को घर में स्टोर करके न रखें।
  • अंडे को हमेशा अच्छी हीट में कुक करें। ऐसा करने से अंडे में मौजूद सभी हार्मफुल बैक्टीरिया मर जाते हैं, जिससे अडा खाने के बाद सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है।
  • मानसून के दिनों में अंडर कुक्ड या ओवर कुक्ड अंडा खाने से बचें। दोनों ही तरह के अंडे हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा कि जितना जरूरी हो, अंडे को उतना ही कुक करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मानसून में रोजाना पिएं त्रिफला की चाय, बीमारियों का खतरा होगा कम, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer