Expert

मानसून में रोजाना पिएं त्रिफला की चाय, बीमारियों का खतरा होगा कम, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Health Benefits of Triphala tea in Monsoon in hindi : स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, मानसून में रोजाना सुबह खाली पेट त्रिफला की चाय पीने से सेहत को कई तरह से फायदे मिलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में रोजाना पिएं त्रिफला की चाय, बीमारियों का खतरा होगा कम, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


इन दिनों मानसून का महीना चल रहा है। मानसून के महीने में कभी तेज और हल्की बारिश ने लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाला है। मानसून में हवा में मौजूद नमी के कारण लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार, सिर में दर्द, डायरिया, जौंडिस, हेपेटाइटिस ए, टाइफाइड, हैजा और पेट से जुड़े संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। इस मौसम में  इस तरह की बीमारियों का मुख्य कारण है, इम्यूनिटी का कमजोर होना। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून में अचानक से मौसम में बदलाव आता है, जिसकी वजह से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। खासकर महिलाओं और बच्चों को इस तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। इस बार मानसून में अगर आप भी बीमारियों से परेशान हैं और इससे राहत पाने के लिए कोई उपाय खोज रहे हैं, तो त्रिफला की चाय का सेवन कर सकते हैं। त्रिफला की चाय के पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाव करते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं त्रिफला की चाय की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में। 

क्या है त्रिफला?- What is Triphala

त्रिफला, जिसका संस्कृत में अर्थ है 'तीन फल'। इसमें तीन चीजों को शामिल करके एक चूर्ण के रूप में तैयार किया जाता है और इसका इस्तेमाल बाद में किया जाता है।

1. आंवला : आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

2.  बड़ेहा: पारंपरिक रूप से श्वसन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किए जाने वाले इस फल में सूजन-रोधी और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

3. हरड़ : यह अपने विषहरण गुणों और समग्र स्वास्थ्य को सहारा देने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। 2013 के एक अध्ययन के अनुसार, पुराने समय में हृदय रोग, अस्थमा, अल्सर और पेट की समस्याओं सहित कई स्थितियों का इलाज करने के लिए हरड़ का इस्तेमाल किया जाता था। 

इसे भी पढ़ेंः कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करेगा जायफल, घी और लहसुन का मिश्रण, जानें इसे बनाने का तरीका और फायदे

 

Triphala-tea-inside

त्रिफला की चाय की रेसिपी- Triphala Tea Recipe for Monsoon

दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह की मानें तो त्रिफला की चाय बनाना बहुत ही आसान काम है। आप इसे महज 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले आंवला, बहेड़ा और हरड़ को सुखाकर एक पाउडर के रूप में तैयार करना होगा।

सामग्री की लिस्ट

- त्रिफला पाउडर- 2 चम्मच

- पानी- 1 गिलास

- शहद - 1 चम्मच

बनाने का तरीका

- सबसे पहले एक बड़े पैन में 1 गिलास पानी को हल्का गुनगुना गर्म कर लें।

- गर्म पानी में 1 चम्मच त्रिफला पाउडर डालें और 2 मिनट तक इसे पकाएं।

- आपको त्रिफला को पानी में धीमी आंच पर पकाना है और इसे बीच-बीच में हिलाते रहना है।

- 2 मिनट के बाद त्रिफला के इस मिश्रण को छलनी की मदद से कप में छान लें।

- बाद में इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर सिप-सिप करके त्रिफला चाय का आनंद लें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, मानसून में रोजाना सुबह खाली पेट त्रिफला की चाय पीने से सेहत को कई तरह से फायदे मिलते हैं। आप चाहें तो शाम के समय भी त्रिफला की चाय का आनंद ले सकते हैं।

triphala-tea

मानसून में त्रिफला की चाय पीने के फायदे - Health Benefits of Triphala Tea

1. डाइटिशियन के अनुसार, इस मौसम में त्रिफला की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। दरअसल, त्रिफला चूर्ण में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं। जब इम्यूनिटी सही रहती ह, तो बीमारियों का खतरा कम होता है।

2. त्रिफला शरीर को विषमुक्त करने में मदद करती है। रोजाना त्रिफला की चाय का सेवन करने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण

3. मानसून में पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव करने में भी त्रिफला की चाय काफी फायदेमंद साबित होती है। त्रिफला में मौजूद पोषक तत्व पेट से हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकता है, जिससे पेट में दर्द, डायरिया जैसी बीमारियां नहीं होती है।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

मानसून में लहसुन खाने से सेहत को म‍िलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer