Types of Drinks for Monsoon: मानसून का मौसम हर किसी को पसंद होता है। बारिश और सुहावना मौसम, हर किसी का दिल मोह लेता है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई सामान्य और गंभीर बीमारियों को लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा, बालों या सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना ज्यादा करना पड़ता है। मानसून में सर्दी-जुकाम और खांसी सामान्य समस्याएं हैं। इसके अलावा, इस मौसम में बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन होने का जोखिम भी अधिक रहता है। इसलिए इन सभी बीमारियों से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। मजबूत इम्यूनिटी, शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। आपको बता दें कि मानसून में स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने के लिए आप रोज सुबह इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-
मानसून में खाली पेट पिएं ये ड्रिंक्स
1. अदरक और नींबू ड्रिंक
अदरक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, नींबू में विटामिन-सी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। मानसून में सर्दी-जुकाम से बचने और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोज खाली पेट अदरक और नींबू का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू और अदरक का रस मिलाएं। आप इस ड्रिंक को रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी आसानी से निकल जाते हैं। आप भी मानसून में रोजाना अदरक और नींबू का ड्रिंक पी सकते हैं।
2. कैमोमाइल टी
मानसून में दूध वाली चाय या कॉफी के बजाय हर्बल टी का सेवन करें। हर्बल टी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप मानसून में कैमोमाइल टी पी सकते हैं। आपको बता दें कि कैमोमाइल एक पौधा है, इसके फूलों और पत्तियों की चाय बनती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस टी को पीने से एंग्जायटी और स्ट्रेस कम होता है। यह मन को शांत रखता है और इसे पीने से नींद भी अच्छी आती है। इसके अलावा, कैमोमाइल टी पीने से शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। यह शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगी अपच की समस्या
3. चुकंदर और गाजर का जूस
मानसून में चुकंदर और गाजर का जूस पीना भी बेहद लाभकारी होता है। चुकंदर और गाजर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस जूस को पीने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही, यह आपको बीमारियों से भी बचाता है। आप मानसून में रोज सुबह चुकंदर और गाजर का जूस पी सकते हैं। यह जूस आंखों, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप रोजाना एक गिलास चुकंदर और गाजर का जूस पी सकते हैं। इस जूस को पीने से शरीर भी डिटॉक्स होता है और स्वस्थ बनता है।
4. एलोवेरा और आंवला ड्रिंक
आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए एलोवेरा और आंवला ड्रिंक पीने की सलाह दी जाती है। वैसे तो आप इस ड्रिंक का सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं। लेकिन मानसून में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इस ड्रिंक का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आप मानसून में रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें आप 1-1 चम्मच एलोवेरा और आंवला जूस मिलाएं। फिर सुबह उठते ही खाली पेट इस जूस को पी लें। यह जूस त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- एसिड रिफ्लक्स से बचने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
5. नारियल पानी
नारियल पानी विटामिन्स और मिनरल्स का बेहद अच्छा सोर्स होता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसून में रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। साथ ही, स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। अगर आप रोज सुबह नारियल पानी पिएंगे, तो इससे शरीर और लिवर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाएंगे। यह शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है और बीमारियों से बचाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version