Benefits of Chewing Neem Leaves in Hindi: मानसून के मौसम में भले ही चिलचिलाती धूप से राहत मिल जाती है। लेकिन इस मौसम में ज्यादा नमी के कारण त्वचा चिपचिपी हो जाती है। इससे त्वचा पर फोड़े-फुंसियां, दाद और इंफेक्शन होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, मानसून में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए बरसात के मौसम में खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। खासकर, इस मौसम में संक्रमण से बचने के लिए एंटी-बैक्टीरियल युक्त चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। आपको बता दें कि नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मानसून में रोज नीम की पत्तियां चबाने के फायदे क्या हैं (Monsoon me Neem ke Patte Chabane ke Fayde)?
मानसून में रोज सुबह नीम की पत्तियां चबाने के फायदे
1. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
मानसून में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है। इसलिए व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ जाता है। ऐसे में शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप रोज सुबह नीम की पत्तियां चबा सकते हैं। नीम की पत्तियां, प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे और बीमारियों से भी बचाव होगा।
2. सर्दी-जुकाम से बचाव
बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। मानसून में हर दूसरा व्यक्ति, सर्दी-जुकाम से परेशान रहता है। अगर इस मौसम में आपको भी बार-बार सर्दी-जुकाम हो जाता है, तो रोज सुबह नीम की पत्तियां जरूर चबाएं। नीम की पत्तियां चबाने से सर्दी-जुकाम और अन्य बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में चेहरे पर लगाएं बेसन से बने ये 4 फेस पैक, फोड़े-फुंसियों और इरिटेशन से मिलेगा छुटकारा
3. फोड़े- फुंसियां से बचाव
मानसून में फोड़े-फुंसियां और मुंहासों की समस्याएं होना बेहद सामान्य है। इस मौसम में अधिकतर लोगों को फोड़े-फुंसियों से परेशान होना पड़ता है। दरअसल, मानसून में बारिश के पानी, अस्वस्थ खान-पान की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप रोज सुबह नीम की पत्तियां चबाएंगे, तो इससे फोड़े-फुंसियों से बचाव होगा।
4. फंगल इंफेक्शन से बचाव
मानसून में नमी के कारण त्वचा से जुड़े कई तरह के संक्रमण भी होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में सुबह नीम की पत्तियां जरूर चबाएं। नीम की पत्तियां चबाने से फंगल इंफेक्शन, दाद या खाज जैसे संक्रमणों से बचाव हो सकता है। दरअसल, नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं।
इसे भी पढ़ें- मानसून में खाते हैं भुट्टा, तो जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना पड़ सकते हैं बीमार
5. पेट से जुड़ी समस्याएं दूर करती हैं नीम की पत्तियां
मानसून में अधिक फास्ट-फूड खाने से या फिर शरीर में पित्त बढ़ने की वजह से, डाइजेशन प्रभावित हो जाता है। इसकी वजह से आपको अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नीम की पत्तियों को चबाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप मानसून में रोज सुबह नीम की पत्तियां चबाएंगे, तो इससे पाचन-तंत्र मजबूत बना रहेगा और पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।
नीम की पत्तियों का सेवन कैसे करें?
मानसून में त्वचा और सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप भी नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
- इसके लिए आप नीम के पेड़ से 4-5 पत्तियां तोड़ें।
- अब इन पत्तियों को अच्छी तरह धो लें।
- फिर आप इन्हें रोज सुबह चबा सकते हैं।
- आप चाहें तो नीम की पत्तियों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
Neem Leaf Benefits for Monsoon: आप भी मानसून में स्वस्थ रहने के लिए नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। आप रोज सुबह कुछ पत्तियां चबा सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इन पत्तियों का सेवन करें।