Doctor Verified

बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाना है बेहद लाभकारी, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे

नीम की पत्तियों में औषधीय गुण होते हैं और इनका उपयोग कई तरीकों से स्वास्थ्य के लिए किया जा सकता है। यहां जानिए, सुबह-सुबह खाली पेट नीम का पत्ता खाने से क्या होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाना है बेहद लाभकारी, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे


सेहतमंद जीवन जीने के लिए केवल एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट ही नहीं, बल्कि डेली रूटीन में कुछ नेचुरल उपायों को शामिल करना भी बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई बार अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका असर धीरे-धीरे उनकी इम्यूनिटी, पाचन और स्किन पर दिखने लगता है। ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ सरल उपाय आपकी सेहत को लाभ पहुंचा सकते हैं। नीम की पत्तियों का सेवन उन्हीं उपायों में से एक है, जिसे भारतीय घरों में प्राचीन काल से अपनाया जा रहा है। खास बात यह है कि यदि नीम की पत्तियों का सेवन बासी मुंह, यानी सुबह उठते ही बिना कुछ खाए-पिए किया जाए, तो इसके फायदे और अधिक बढ़ जाते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, बासी मुंह नीम की पत्तियां खाने के फायदे क्या-क्या हैं?

बासी मुंह नीम की पत्ती खाने से क्या होता है? - Benefits Of Eating Neem Leaves On Empty Stomach

आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि नीम की पत्तियों का सेवन खासकर बासी मुंह करना लाभकारी होता है। यह न केवल मुख शोधन यानी मुंह की सफाई करता है, बल्कि शरीर को संक्रमणों से भी बचाता है। आइए विस्तार से जानते हैं नीम की पत्तियों से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे और इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां।

नीम के फायदे अनेक हैं, परंतु यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि नीम की पत्तियां रूक्ष प्रकृति की होती हैं। आयुर्वेद में ‘रूक्षता’ का अर्थ है शरीर से स्निग्धता या नमी का कम हो जाना। लगातार ज्यादा मात्रा में नीम की पत्तियों का सेवन करने से त्वचा में रूखापन, मुंह की शुष्कता की समस्या हो सकती है। डॉ. शर्मा सलाह देते हैं कि अगर आप रोजाना नीम की पत्तियां खाते हैं, तो इसकी मात्रा सीमित रखें। 1-2 पत्तियां ही पर्याप्त हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी प्रकृति वात प्रधान है या जिनकी त्वचा पहले से ही शुष्क यानी ड्राई रहती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में त्वचा पर जरूर लगाएं नीम स्क्रब, एक्ने और रेडनेस से मिलेगा छुटकारा

1. मुख शोधन

नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण होते हैं। जब इसे सुबह-सुबह चबाया जाता है, तो यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है और दांतों तथा मसूड़ों को हेल्दी रखता है। इससे मुंह की दुर्गंध, पायरिया, मसूड़ों की सूजन और कैविटी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

2. एंटी इंफेक्टिव गुणों से भरपूर

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, नीम शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। खासकर मौसम बदलने पर, जब रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कम हो जाती है, उस समय नीम की पत्तियां शरीर को इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकती हैं।

benefits of eating laiya chana in breakfast

3. ज्वरहर यानी बुखार को कम करने वाला

नीम को ज्वरहर यानी बुखार को कम करने वाला औषधीय पौधा माना गया है। पुराने समय में मलेरिया या वायरल फीवर जैसे बुखारों में नीम की पत्तियों का काढ़ा दिया जाता था। इसका कारण है कि नीम शरीर में विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और आंतरिक सफाई करता है।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर को मैनेज करने में मददगार है नीम की निंबोली, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 5 फायदे

किन लोगों को नीम का सेवन नहीं करना चाहिए? - Who should not consume neem

नीम भले ही औषधीय है, लेकिन हर व्यक्ति के शरीर की प्रकृति अलग होती है। कुछ लोगों को नीम का सेवन नहीं करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाएं: नीम की तीव्र प्रकृति गर्भाशय पर प्रभाव डाल (Who should not eat neem leaves) सकती है।

कमजोर पाचन तंत्र वाले लोग: नीम की कड़वाहट पाचन को और मंद कर सकती है।

रूक्ष त्वचा या वात बढ़ा हुआ हो: ऐसी स्थिति में नीम से शरीर ड्राई हो सकता है।

निष्कर्ष

नीम का बासी मुंह सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के संक्रमणों से सुरक्षा मिलती है, मुंह की स्वच्छता बनी रहती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। लेकिन, इसका अधिक या अनियंत्रित सेवन शरीर में रूखापन या अन्य नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए डॉ. श्रेय शर्मा जैसे एक्सपर्ट्स की सलाह मानते हुए नीम का संतुलित और सीमित उपयोग करना ही बेहतर होगा। याद रखें, आयुर्वेदिक उपाय तभी प्रभावी होते हैं जब उन्हें सही ढंग से अपनाया जाए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सुबह खाली पेट नीम के कितने पत्ते खाने चाहिए?

    सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, 1 से 2 ताजी नीम की पत्तियां ही सुबह खाली पेट चबाकर खानी चाहिए। इससे मुंह की सफाई, पाचन सुधार और इम्यूनिटी बेहतर होती है। हालांकि रोजाना अधिक मात्रा में नीम खाने से शरीर में रूखापन आ सकता है, खासकर जिनकी त्वचा पहले से शुष्क है। 
  • रोज सुबह नीम के पत्ते खाने से क्या होता है?

    रोज सुबह नीम के पत्ते खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। नीम की पत्तियां खून को साफ करती हैं, जिससे त्वचा पर निखार आता है और मुंहासे जैसे समस्याएं कम होती हैं। यह मुंह की दुर्गंध, पायरिया और दांतों की समस्याओं को भी दूर करती हैं। साथ ही पाचन में सुधार होता है।
  • क्या हम रोज नीम के पानी से नहा सकते हैं?

    हां, हम रोज नीम के पानी से नहा सकते हैं और यह स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। नीम में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन, फुंसियों, दानों, खुजली और एलर्जी से बचाते हैं। रोज नीम के पानी से नहाने से शरीर की दुर्गंध कम होती है और स्किन साफ व हेल्दी बनी रहती है। यह पसीने की बदबू और गर्मियों में होने वाले रैशेज से भी राहत दिलाता है।

 

 

 

Read Next

अंगूर के पत्ते खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें डाइट में कैसे करें शामिल

Disclaimer