Doctor Verified

Neem Leaves Benefits: नीम की पत्तियां कौन-सी बीमारियों में काम आती हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Neem Leaves in Hindi: नीम की पत्तियां हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। इन पत्तियों का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों से निजात मिलता है। आप भी इनका उपयोग कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Neem Leaves Benefits: नीम की पत्तियां कौन-सी बीमारियों में काम आती हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Neem Leaves Benefits in Hindi: आयुर्वेद में नीम की पत्तियों का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। नीम की पत्तियों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में असरदार होते हैं। एनसीबीआई के अनुसार नीम के पत्ते त्वचा से जुड़ी समस्याओं में बेहद लाभकारी होते हैं। इन पत्तियों का उपयोग करने से फोड़े-फुंसी, अल्सर और एक्जिमा जैसी बीमारियों से निजात मिल सकता है। आयुर्वेद में नीम की पत्तियों का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। नीम की पत्तियों की गोलियां, सिरप आदि का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, नीम की पत्तियों के पेस्ट को भी फायदेमंद बताया गया है। यानी नीम की पत्तियां (Neem Leaf) वाकई त्वचा, बालों और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं नीम की पत्तियां कौन-सी बीमारियों में काम आती हैं?

नीम के पत्ते कौन-सी बीमारी में काम आते हैं?- Neem ke Patte Kon si Bimari me Kaam Aate hai

1. फोड़े-फुंसियां ठीक करे

अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे या फोड़े-फुंसियां हैं, तो आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो मानसून में होने वाले फोड़े-फुंसियों से निजात दिलाते हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। कुछ दिनों तक इस पेस्ट का नियमित इस्तेमाल करने से फोड़े-फुंसियां पूरी तरह से ठीक हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सुबह नीम की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

2. एक्जिमा या सोरायसिस में फायदेमंद

एक्जिमा और सोरायसिस, त्वचा से जुड़ी बीमारियां हैं, जिसमें त्वचा पर रैशेज और खुजली होने लगती है। अगर आपको एक्जिमा या सोरायसिस है, तो आपको इसका इलाज जरूर करवाना चाहिए। हालांकि, घरेलू उपायों के तौर पर आप नीम की पत्तियों का उपयोग भी कर सकते हैं। नीम की पत्तियां, एक्जिमा और सोरायसिस में बेहद फायदेमंद होती हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। 

acne problem

3. स्कैल्प इंफेक्शन या खुजली

स्कैल्प इंफेक्शन एक आम समस्या है, जो मानसून में अधिक देखने को मिलती है। सिर पर फोड़े-फुंसी, खुजली और डैंड्रफ होना, स्कैल्प इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं। स्कैल्प इंफेक्शन होने पर बाल भी झड़ सकते हैं। अगर आप भी स्कैल्प इंफेक्शन से परेशान हैं, तो नीम की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। फिर सिर और बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपको स्कैल्प और बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

4. पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करे

अगर आप पाचन से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो नीम की पत्तियों का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। नीम की पत्तियां कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं में लाभकारी हो सकती हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों का रस या पानी पी सकते हैं। नीम के पत्तों का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पेट की बीमारियों से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- मानसून में रोज सुबह चबाएं नीम की पत्तियां, त्वचा और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से होगा बचाव

5. मसूड़ों की सूजन दूर करे

नीम की पत्तियां दांतों और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद होती हैं। अगर आपको मसूड़ों में सूजन, दांतों में दर्द या पायरिया जैसी समस्याएं हैं, तो नीम के पत्तों का उपयोग किया जा सकता है। ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप नीम की पत्तियां चबा सकते हैं। नीम की पत्तियां चबाने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं और संक्रमण से बचाव होता है। नीम की टहनी से दांत साफ करने से भी ओरल हेल्थ सही रहती है।

Read Next

नीम, करेला और मेथी जैसी कड़वी चीजों का सेवन सभी के लिए क्यों नहीं है फायदेमंद? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer