Doctor Verified

मानसून में नहाने के लिए इस्तेमाल करें नीम की पत्तियों का उबला हुआ पानी, दूर होंगी कई समस्याएं

Neem ke Patto ke Pani se Nahane ke Fayde: नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। आप भी मानसून में नीम की पत्तियों के उबले हुए पानी से नहा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में नहाने के लिए इस्तेमाल करें नीम की पत्तियों का उबला हुआ पानी, दूर होंगी कई समस्याएं


Benefits of Bathing with Neem Leaves Boiled Water: नीम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। आयुर्वेद में नीम की पत्तियों का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। नीम की पत्तियां, सेहत, त्वचा और बालों, सभी के लिए फायदेमंद होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए आप नीम की पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं। या फिर नीम की पत्तियों का जूस पी सकते हैं। अगर मानसून की बात करें, तो इस मौसम में त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस मौसम में स्किन इंफेक्शन, मुंहासों, फोड़े-फुंसियों और खुजली आदि जैसी समस्याएं परेशान करती हैं। ऐसे में मानसून में इन सभी समस्याओं से बचने या छुटकारा पाने के लिए आप नीम की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। अक्सर लोग नीम की पत्तियों के पेस्ट इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो नीम की पत्तियों के उबले हुए पानी से नहा भी सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं मानसून में नीम की पत्तियों के उबले हुए पानी से नहाने के फायदे-

मानसून में नीम की पत्तियों के उबले हुए पानी से नहाने के फायदे

1. स्किन इंफेक्शन से बचाए

मानसून में स्किन इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना नीम की पत्तियों के उबले हुए पानी से नहाएंगे, तो स्किन इंफेक्शन से बचाव हो सकता है। आपको बता दें कि नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण से बचाते हैं। अगर मानसून में आप स्किन इंफेक्शन से परेशान रहते हैं, तो नीम की पत्तियों के पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है।

2. मच्छर और मक्खी से बचाव

मानसून में मच्छर और मक्खियों से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से परेशान होना पड़ता है। मच्छर या मक्खियों के काटने से स्किन इंफेक्शन हो सकता है। इससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं। लेकिन अगर आप नीम के पत्तों के उबले हुए पानी से नहाएंगे, तो आपको मच्छर नहीं काटेंगे। दरअसल, नीम की पत्तियों में मौजूद गुणों की वजह से मच्छर आपसे दूर भागेंगे। इससे आप मच्छर या मक्खियों के काटने की वजह से होने वाले फोड़े-फुंसियों से भी बचाव होगा।

इसे भी पढ़ें- मानसून में रोज सुबह चबाएं नीम की पत्तियां, त्वचा और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से होगा बचाव

acne

3. दाने और खुजली से राहत दिलाए

मानसून में त्वचा पर दाने और खुजली जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इस मौसम में त्वचा पर दानों की समस्या बढ़ जाती है। वहीं, त्वचा पर खुजली भी होने लगती है। ऐसे में नीम के पत्तों के पानी से नहाने से आपको लाभ मिलेगा। नीम के पत्तों के पानी से नहाने से दानों और खुजली से राहत मिल सकती है। 

4. त्वचा की सफाई करे

स्वस्थ त्वचा के लिए, त्वचा की गहराई से सफाई करनी बहुत जरूरी होती है। अगर आप नीम की पत्तियों के उबले हुए पानी से नहाएंगे, तो इससे त्वचा की गहराई से सफाई होगी। नीम की पत्तियों का पानी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को भी दूर करता है। रोजाना इस पानी से नहाने से त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह पिएं जामुन, नीम और करेले का जूस, सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे

5. त्वचा की रेडनेस दूर करे

मानसून में त्वचा पर लालिमा (Redness) हो जाती है। त्वचा की रेडनेस से छुटकारा पाने के लिए आप नीम की पत्तियों के उबले हुए पानी से नहा सकते हैं। नीम की पत्तियां, त्वचा की लालिमा को दूर करती हैं। इस पानी से नहाने से त्वचा की खुजली और जलन से भी राहत मिलती है।

neem leaves water

नहाने के लिए नीम की पत्तियों का पानी कैसे बनाएं?

आप भी मानसून में त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नीम के पत्तों का उबला हुआ पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • इसके लिए आप एक पैन में पानी और नीम की 20-25 पत्तियां डाल दें।
  • अब इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें।
  • फिर जब पानी नॉर्मल हो जाए, तो इसे अपने नहाने वाले पानी में मिला दें।
  • अब आप इस पानी से नहा सकते हैं।

वैसे तो नीम के पत्तों के पानी से सभी स्किन टाइप के लोग नहा सकते हैं। यह पानी एक्ने और ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको त्वचा से जुड़ा कोई गंभीर रोग है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही नीम की पत्तियों के पानी से नहाएं। 

Read Next

क्या बरसात का मौसम पाचन-तंत्र को प्रभावित करता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer