रोज सुबह पिएं जामुन, नीम और करेले का जूस, सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे

Jamun Neem Karela Juice: रोज सुबह जामुन, नीम और करेला जूस पीने से आप स्वस्थ और सेहतमंद रह सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह पिएं जामुन, नीम और करेले का जूस, सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे


Jamun Neem Karela Juice: हम सभी स्वस्थ रहने के लिए फलों या सब्जियों के जूस का सेवन जरूर करते हैं। कोई सिर्फ फलों का जूस पीता है, तो कोई सब्जियों का जूस पीना पसंद करता है। लेकिन आज इस लेख में हम आपके लिए एक ऐसा जूस लेकर आए हैं, जिसमें फल और सब्जी दोनों शामिल हैं। जी हां, यह है जामुन, नीम और करेले का जूस। यह जूस विटामिन्स, मिनरल्स, फाइटो न्यूट्रीएंट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए इस जूस को पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। खासकर, डायबिटीज रोगियों के लिए इस जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से इम्यूनिटी और पाचन-तंत्र भी मजबूत बनते हैं। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से विस्तार से जानते हैं रोज सुबह जामुन, नीम और करेला जूस पीने के फायदे (Jamun Neem Karela Juice Pine ke Fayde)-

सुबह जामुन, नीम और करेला जूस पीने के फायदे- Jamun Neem Karela Juice Benefits in Morning in Hindi

  • जामुन, नीम और करेला जूस डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद लाभकारी होता है। इस जूस को पीने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। अगर प्री-डायबिटीज में इस जूस का सेवन रोज किया जाए, तो डायबिटीज को रोका जा सकता है।  
  • रोज सुबह जामुन, नीम और करेला का जूस पीने से लिवर हेल्दी रहेगा। इस जूस को पीने से लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। 
  • अगर आपका वजन अधिक है, तो भी इस जूस को रोज सुबह पी सकते हैं। जी हां, इस जूस को पीने से आपको वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

jamun juice benefits

  • यह जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। इसलिए जूस शरीर को एलर्जी और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। जामुन, नीम और करेले का जूस पीने से शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकासन से बचाया जा सकता है।
  • यह जूस विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप रोज सुबह इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी। इस जूस को पीने से आप सर्दी, जुकाम और खांसी से बचे रहेंगे।  
  • जामुन, नीम और करेले का जूस पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। इस जूस को पीने से कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, इससे त्वचा की चमक और निखार भी बढ़ेगी।  

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं करेले का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

अगर आप जामुन, नीम और करेला का जूस पीना चाहते हैं, तो आसानी से डाबर के इस जूस को मार्केट से खरीद सकते हैं। डाबर का यह जूस सभी नैचुरल इंग्रीडिएंट्स से बना है, जिसमें फल, सब्जी और जड़ी-बूटी शामिल हैं। इस जूस में 34 % जामुन का पल्प, 33.3% नीम के पत्ते और 35.20% करेला है। कंपनी का दावा है कि इस जूस को पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही, यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

Read Next

खाने का पोर्शन साइज कंट्रोल करके भी नहीं घट रहा वजन, तो कारण हो सकती हैं ये 5 गलत‍ियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version