Neem And Tulsi Juice For High Cholesterol: खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और गतिहीनता के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए नेचुरल चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या में नीम और तुलसी का जूस पीने से भी बहुत फायदा मिलता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में नीम और तुलसी का जूस पीने के फायदे- Neem And Tulsi Juice Benefits in High Cholesterol in Hindi
नीम और तुलसी का इस्तेमाल आयुर्वेद में शक्तिशाली औषधि के रूप में किया जाता है। इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जसई समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "नीम और तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल समेत कई गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।"
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
नीम का जूस पीने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं -
1. एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर: नीम का जूस एंटीऑक्सिडेंट्स का अच्छा सोर्स है। इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
2. इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद: नीम का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे शरीर की कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने की क्षमता बढ़ती है।
3. आयरन से भरपूर: नीम के रस में प्राकृतिक रूप से आयरन की मात्रा होती है, जो खून में ऑक्सीजन के फ्लो को ठीक करने में मदद कर सकती है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से
तुलसी का जूस पीने के फायदे
1. लिपिड प्रोफाइल को सुधारना: तुलसी का जूस पीने से लिपिड प्रोफाइल को ठीक करने में मदद मिलती है। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
2. एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर: तुलसी के जूस में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और धमनियों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
3. हार्ट के लिए फायदेमंद: तुलसी का जूस पीने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है।
कैसे करें नीम और तुलसी के जूस का सेवन?
नीम और तुलसी के जूस का सेवन आप रोजाना सुबह के समय कर सकते हैं। खाली पेट इस जूस का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में तेजी से फायदा मिलता है। ताजे नीम और तुलसी के पत्तों को धोकर इसका जूस तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा बाजार में भी नीम और तुलसी का जूस मिलता है, आप उसका सेवन भी कर सकते हैं।
तुलसी और नीम का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसका अधिक मात्रा में सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इस जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)