Can Cold Showers Actually Help You Lose Weight in Hindi: ठंडे पानी से नहाना सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी हेल्दी होता है। ठंडे पानी से नहाने से नहाना आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। ठंडे पानी से नहाने से न केवल आप तरोताजा महसूस करते हैं, बल्कि इससे आपका तनाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। केवल गर्मियों ही नहीं बल्कि, ठंडे पानी से नहाना सर्दियों में भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे स्किन ड्राइनेस नहीं होती है और आपकी त्वचा भी मुलायम रहती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं ठंडे पानी से नहाना आपकी वेट लॉस जर्नी में भी मददगार साबित हो सकता है।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ऐसे में ठंडे पानी से नहाने की आदत को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए दिल्ली के होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं क्या सच में ठंडे पानी से नहान से वजन घटता है? (Is It Safe to Bathe in Cold Water in Hindi) -
क्या सच में ठंडे पानी से नहान से वजन घटता है?
डॉक्टर के मुताबिक ठंडे पानी से नहाना आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। ठंडे पानी से नहाने से वजन मैनेज रहता है। दरअसल, ठंडे पानी से नहाने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है। इस दौरान शरीर वजन घटाने और कैलोरी बर्न करने के लिए काम करने लगता है। इसके साथ ही ठंडे पानी से नहाने से ब्राउन फैट सेल्स भी सक्रिय होती हैं, जिससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है और फैट आसानी से बर्न होता है।
ठंडे पानी से नहाने से शरीर में हीट यानि गर्मी बढ़ती है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी आसानी से कम होती है। हालांकि, वजन को कम करने के लिए यह कोई स्थायी तरीका नहीं है। लेकिन, ऐसा करने से आपकी कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
वजन घटाने में हो सकता है फायदेमंद
अगर आप ठंडे पानी से नहाने की आदत को लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं तो यह आपके लिए वजन घटाने में लाभकारी हो सकता है। कुछ दिन या हफ्तों तक ऐसा करने से हो सकता है आपकी शरीर पर इसका असर कम पड़े। वजन घटाने के लिए आप ठंडे पानी से नहाने के साथ-साथ पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है। आप वजन घटाने के लिए केवल इस प्रक्रिया पर ही निर्भर न रहें।
ठंडे पानी से नहाने के फायदे
- ठंडे पानी से नहाना आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- ठंडे पानी से नहाने से मूड बेहतर होता है और तनाव और डिप्रेशन की भी समस्या कम होती है।
- इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर ड्राइनेस भी नहीं आती है।
- ठंडे पानी से नहाना आपके बालों के लिए भी हेल्दी हो सकता है।
- ऐसा करने से मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है साथ ही साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें - खाली पेट या खाने के बाद कब चलने से ज्यादा घटता है वजन? जानें एक्सपर्ट की राय
ठंडे पानी से नहाने के नुकसान
- अगर आप ज्यादा ठंडे पानी से नहाते हैं तो ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
- ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से मसल स्ट्रेन, त्वचा से जुड़ी कुछ समस्याएं जैसे स्किन ड्राईनेस और खुजली आदि हो सकती है।
- ऐसे में आपको सर्दी-जुकाम और वाययल फीवर होने की भी आशंका रहती है।
- ऐसे में आपकी रक्त वाहिकाएं संकुचित हो सकती हैं साथ ही कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर बढ़ भी सकता है।
- कुछ मामलों में ठंडे पानी से नहाने से आप कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं के भी शिकार हो सकते हैं।