
Cold Bath Cause Stroke: ठंडे पानी से नहाने का चलन बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है और इसकी वजह सोशल मीडिया पर ठंडे पानी से नहाने के फायदों के बारे में बताना। सोशल मीडिया पर चलने वाली रील्स में अक्सर कोल्ड बाथ (cold bath) के कई फायदे बताए जाते हैं, जिसमें मोटापा कम करना, स्किन को चमकदार बनाना और मेंटल हेल्थ (benefits of cold bath) शामिल हैं। क्या बदलते मौसम में या फिर सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना कितना फायदेमंद है? इसके अलावा, जो लोग ठंडे पानी से नहाने के आदी नहीं होते, उनका शरीर किस तरह से प्रतिक्रिया करता है? क्या ठंडे पानी से नहाना स्ट्रोक की वजह बन सकता है? ऐसे कई सवालों के जवाब जानने के लिए हमने नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के मेडिसन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एम वाली (Prof.(Dr.) M. Wali, Senior Consultant, Department of Medicine, Sir Ganga Ram Hospital, New Delhi) से बात की।
क्या ठंडे पानी से नहाने पर क्या होता है?
इस बारे में डॉ. एम वाली कहते हैं, “दरअसल, जब शरीर पर अचानक से ठंडा पानी पड़ता है, तो ठंडे पानी का झटके से vasoconstriction प्रोसेस शुरू हो जाता है। इससे शरीर की ब्लड वैसेल्स सिकुड़ जाती है ताकि शरीर को गर्मी मिल सके। इस वजह से ब्लड फ्लो शरीर के अंगों तक कम पहुंचता है और ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है। इससे शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने, हार्ट रेट में बदलाव आने के कारण कई गंभीर समस्याएं हो सकती है।”

इसे भी पढ़ें: स्ट्रोक के बाद रोगी को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? डॉक्टर ने बताए आसान टिप्स
क्या ठंडे पानी से नहाने से स्ट्रोक हो सकता है?
डॉ. एम वाली कहते हैं, “वैसे तो ठंडे पानी से नहाना सेफ है, लेकिन जो लोग ठंडे पानी से नहाने के आदी नहीं होते, उन्हें अचानक ठंडे पानी के झटके से ब्लड प्रेशर बढ़ोतरी हो सकती है। दिमाग में ब्लड फ्लो का बैलेंस बिगड़ सकता है। ब्लड वैसेल्स के सिकुड़न से स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है। इस कंडीशन को vasoconstriction-induced stroke कहते हैं, जिसमें दिमाग में ब्लड फ्लो या तो ब्लॉक हो जाता है य फिर ब्लीडिंग हो जाती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट के रोगियों और डायबिटीज के मरीजों को खास सावधानी रखनी चाहिए।”
किन लोगों को ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए?
डॉ. वाली ने बताया कि कुछ लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनका ठंड के कारण ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है।
- जिन लोगों की हार्ट या स्ट्रोक की हिस्ट्री है, उन्हें भी ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए।
- डायबिटीज मरीजों को ठंडे पानी से नहाने पर ब्लड फ्लो पर असर देखने को मिल सकता है।
- बुजुर्गो को ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए क्योंकि उनकी ब्लड वैसेल्स पहले से कमजोर होती हैं।
- जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उन्हें ठंड से इंफेक्शन का रिस्क बढ़ सकता है।
कोल्ड बाथ के क्या फायदे हैं?
डॉ. वाली कहते हैं कि अगर शरीर को ठंडे पानी से नहाने की आदत है, तो इसके कई फायदे मिलते हैं, लेकिन यह याद रखना चाहिए कि अचानक ही ठंडे पानी में नहीं कूदना चाहिए।
- ठंडे पानी से नहाने पर थर्मोजेनेसिस बढ़ता है, जो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
- ठंडे पानी से नहाने पर डोपामिन का लेवल बढ़ता है, जो मेंटल स्ट्रेंथ को बढ़ाता है।
- ठंडे पानी से नहाने पर मांसपेशियों की सूजन कम होती है।
इसे भी पढ़ें: बर्फ से कब नहीं नहाना चाहिए? जानें नहाते समय किन बातों का रखे ध्यान
ठंडे पानी से कैसे नहाएं?
डॉ. वाली ने ठंडे पानी से नहाने के कुछ तरीके बताएं हैं।
- पहले गुनगुने पानी से शुरुआत करें और फिर धीरे-धीरे ठंडे तापमान पर जाएं।
- ठंडे पानी में जाने से पहले हल्की कसरत करें।
- सुबह बहुत जल्दी या देर रात ठंडे पानी से न नहाएं।
- पहले पैरों और हाथों पर पानी डालें और फिर शरीर के बाकी हिस्से पर ठंडा पानी डालें।
- अगर चक्कर, सीने में दर्द या सांस की कमी महसूस हो तुरंत रुक जाएं।
निष्कर्ष
डॉ. वाली कहते हैं कि अगर सीने में भारीपन, बोलने या देखने में परेशानी, सिर चकराना, चेहरा या अंग के सुन्न पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ये स्ट्रोक या हार्ट प्रॉब्लम के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इसलिए हमेशा ठंडे पानी से नहाने की आदत धीरे-धीरे डालें। अपनी उम्र, सेहत और बीमारियों को ठीक से जानकर और डॉक्टर से सलाह लेकर ही कोल्ड बाथ लें। अचानक ठंडे पानी के झटके से कुछ लोगों को स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 03, 2025 16:46 IST
Modified By : Aneesh RawatNov 03, 2025 16:46 IST
Published By : Aneesh Rawat