Doctor Verified

क्या सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना जोड़ों का दर्द बढ़ा सकता है? जानें डॉक्टर की सलाह

Cold Water Bath in Winter: सर्दियों में काफी लोग ठंडे पानी से नहाते हैं और क्या इस वजह से जॉइंट्स में दर्द हो सकता है? इस बात को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि ठंडे पानी से नहाना नुकसानदायक हो सकता है? इस लेख में डॉक्टर ने इस बारे में विस्तार से बताया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना जोड़ों का दर्द बढ़ा सकता है? जानें डॉक्टर की सलाह

Cold Water Bath in Winter: जैसे ही सर्दियां आती है, सुबह-सुबह नहाना हर किसी के लिए एक चैलेंज बन जाता है। नहाने की बात करे, तो कुछ लोग गुनगुने पानी से नहाते हैं, तो कुछ लोग गर्म पानी से नहाते है और कुछ लोग खुद को फिट रखने के लिए ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं। सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना कितना सही है और क्या इससे जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है या फिर इससे जॉइंट पेन को आराम मिलता है। लोग अक्सर सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। अगर किसी को पहले से घुटनों, कमर, गर्दन या कंधों में दर्द की दिक्कत रहती है, तो क्या उन्हें ठंडे पानी से नहाना चाहिए? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हमने दिल्ली के अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, ऑर्थोपेडिक्स एंड स्पाइन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अनिल रहेजा (Dr. Anil Raheja, Orthopedics & Spine, Senior Consultant, Apollo Spectra Hospital, Delhi) से बात की। उन्होंने बताया कि ठंडे पानी का असर हर इंसान पर एक जैसा नहीं होता, इसलिए ठंडे पानी से नहाने के असर को समझना पड़ेगा।


इस पेज पर:-


नहाते समय ठंडे पानी का शरीर पर क्या असर होता है?

डॉ. अनिल रहेजा कहते हैं, “जैसे ही शरीर अचानक ठंडे पानी के कॉन्टैक्ट में आता है, नसें और मांसपेशियां तुरंत सिकुड़ने लगती हैं। यह शरीर का नेचुरल प्रोसेस है, जिससे शरीर अंदर की गर्माहट को बचा सके। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा धीमा हो जाता है, मांसपेशियों में हल्की जकड़न आने लगती है और जोड़ों के आसपास अकड़न बढ़ सकती है। इसी वजह से कुछ लोगों को ठंडे पानी से नहाने के तुरंत बाद घुटनों या कमर में भारीपन या खिंचाव जैसा महसूस होता है।”

winter cold water bath causes joint pain in hindi doctor quotes

यह भी पढ़ें- सर्दियों की सुबह जोड़ों में अकड़न होने के क्या है कारण? डॉक्टर से जानें हेल्दी रहने के टिप्स

किन लोगों को ठंडे पानी से सबसे ज्यादा दिक्कत हो सकती है?

डॉ. अनिल कहते हैं, “सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना बहुत लोगों के लिए ताजगी देने वाला हो सकता है, लेकिन मेरा मानना है कि यह कई लोगों में जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से घुटनों, कमर, कंधों या गर्दन के दर्द की शिकायत रहती है। इसके अलावा, जिन लोगों को पहले से आर्थराइटिस, पुरानी चोट, विटामिन D की कमी या मोटापा होता है, उनमें ठंडे पानी का असर और तेज दिखाई देता है। ठंडा पानी नुकसान नहीं करता, लेकिन जिन लोगों के जोड़ कमजोर होते हैं, उनमें यह दर्द को ट्रिगर कर सकता है या बढ़ा सकता है।”

नहाने में ठंडा पानी दर्द क्यों बढ़ाता है?

डॉ. अनिल रहेजा ने बताया कि ठंडे पानी से नहाते समय जोड़ों का दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं।

  • सडन टेम्परेचर ड्रॉप - शरीर का तापमान एकदम से गिरने पर मांसपेशियां सिकुड़ जाती है। इससे जॉइंट्स के आसपास अकड़न बढ़ जाती है और इससे दर्द होने लगता है।
  • ब्लड फ्लो कम होना - घुटनों या कमर के जोड़ तापमान पर तुरंत रिएक्ट करते हैं। ब्लड फ्लो कम होने के कारण दर्द की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है।
  • मसल्स के सख्त होने से दर्द तेज महसूस होना - जब हम घुटने, कमर जैसी मांसपेशियों पर रोज भार डालते हैं, तो उनमें हल्की सी भी जकड़न दर्द बढ़ा सकती है।

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाते समय बरते सावधानियां

डॉ. अनिल रहेजा कहते हैं कि कुछ लोगों का ठंडे पानी से नहाना उनके रूटीन का हिस्सा होता है। ऐसे लोगों को पूरी तरह से ठंडे पानी से नहाना बंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ उपाय अपनाना जरूरी है।

  • नहाने से पहले 2 मिनट तक जल्दी-जल्दी चलें, हल्की स्ट्रेचिंग या हाथ-पैर रगड़कर गर्म करें। इससे शरीर को शॉक नहीं लगता।
  • नहाने के बाद तुरंत शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें, पैरों और कंधों को ढक कर रखें ताकि ठंडी हवा में सीधे शरीर को न लगे।
  • जिन लोगों को जोड़ों में अकड़न रहती है, उन्हें सुबह की हल्की एक्सरसाइज से काफी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- ठंड में जोड़ों के दर्द से परेशान? आयुर्वेदाचार्य के बताएं इन 10 फूड्स से करें जॉइंट्स को मजबूत

जोड़ों में दर्द होने पर गुनगुना पानी बेहतर

डॉ. रहेजा ने बताया कि सर्दियों में गुनगुना पानी सबसे सेफ और आरामदायक विकल्प है, क्योंकि इससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, अकड़न कम होती है, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और जॉइंट इंफ्लेमेशन कम महसूस होता है। जिन लोगों को आर्थराइटिस या क्रॉनिक पेन है, उनके लिए यह खास तौर पर फायदेमंद है।

निष्कर्ष

डॉ. रहेजा कहते हैं कि लोगों को जॉइंट पेन से बचने के लिए विटामिन D और कैल्शियम का स्तर ठीक रखना चाहिए। लंबे समय तक एक ही पोजीशन में न बैठें और वजन कंट्रोल में रखें। अगर ठंडे पानी से नहाने के बाद जोड़ों में तेज दर्द, सूजन, चलने में दिक्कत या रात में जोड़ों का दर्द बढ़ने लगे, तो ऑर्थोपेडिक से जरूर सलाह लें।

यह विडियो भी देखें

Read Next

Winter Flu: सर्दियों में फ्लू क्यों बढ़ जाता है? ऐसे अक्सर पूछे जाने वाले 7 सवालों के जवाब दे रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 25, 2025 17:41 IST

    Published By : Aneesh Rawat

TAGS