Medically Reviewed by

Winter Flu: सर्दियों में फ्लू क्यों बढ़ जाता है? ऐसे अक्सर पूछे जाने वाले 7 सवालों के जवाब दे रहे हैं डॉक्टर

FAQs On Winter Flu: सर्दियां आने पर फ्लू की बीमारी होना आम है और लोग फ्लू को लेकर कई तरह की सर्च करते रहते हैं। इस लेख में ऐसे ही 7 सवालों के जवाब डॉक्टर ने विस्तार से दिए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Winter Flu: सर्दियों में फ्लू क्यों बढ़ जाता है? ऐसे अक्सर पूछे जाने वाले 7 सवालों के जवाब दे रहे हैं डॉक्टर

FAQs On Winter Flu: जैसे ही ठंड बढ़ने लगती है, तो लोगों में खांसी, बुखार, जुकाम और बदन दर्द जैसी समस्याएं होना आम हो जाता है। जब इस तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं, तो लोग इसे फ्लू का नाम दे देते हैं। कई बार लोगों को पता ही नहीं होता कि यह सामान्य जुकाम खांसी है या फिर फ्लू है? इसी वजह से लोग कई बार फ्लू को इग्नोर भी कर देते हैं और फिर वायरस तेजी से लोगों के बीच फैल जाता है। फ्लू से जुड़े कई सवालों को लोग गूगल पर सर्च करते हैं, इसलिए आज हम उन सभी सवालों के जवाब लेकर आए हैं। इन सवालों के जवाब मुंबई के होली फैमिली अस्पताल की जनरल मेडिसन और इंफेक्शस डिसीज स्पेशलिस्ट कंस्लटेंट डॉ. सनाह मर्चेट (Dr Sanah Merchant, Consultant - General Medicine & Infectious Disease Specialist, Holy Family Hospital, Mumbai) ने बताए।


इस पेज पर:-


Winter Flu से जुड़े 7 FAQs

1. क्या फ्लू सर्दियों में ज्यादा होता है?

इस बारे में डॉ. सनाह कहती हैं, “हां, सर्दियों में फ्लू तेजी से फैलता है क्योंकि सर्दियों में ठंडी और सूखी हवा वायरस को ज्यादा समय तक एक्टिव रखती है। इस वजह से फ्लू के वायरस तेजी से लोगों में फैल जाते हैं। इसके अलावा, लोग ज्यादा समय घर के अंदर बिताते हैं, जहां वेंटिलेशन कम होता है। इससे भी वायरस का ट्रांसमिशन तेजी से होता है। इसलिए स्कूल, ऑफिस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्लू के लिए सबसे तेजी से फैलने वाली जगहें बन जाती हैं।

winter flu faqs in hindi doctor quotes

इसे भी पढ़ें- Winter Flu: ठंड में फ्लू से बचना चाहते हैं? जानें इसके शुरुआती संकेत और डॉक्टर की सलाह

2. सर्दियों में फ्लू के लक्षण क्या होते हैं?

डॉ. सनाह ने बताया कि सर्दियों में फ्लू के लक्षण अचानक से शुरू होते हैं और शरीर को पूरी तरह डाउन कर देते हैं। लोगों को इन लक्षणों पर खास ध्यान देना चाहिए।

  • तेज बुखार
  • कंपकंपी और बदन दर्द
  • गले में खराश
  • सूखी खांसी
  • बहुत ज्यादा थकान
  • सिरदर्द
  • नाक बंद या पानी आना
  • बच्चों में उलटी या दस्त भी हो सकता है

3. फ्लू और साधारण जुकाम में क्या फर्क है?

डॉ. सनाह कहती हैं, “बहुत लोग फ्लू को सर्दी-जुकाम समझ लेते हैं, लेकिन दोनों अलग होते हैं। फ्लू (influenza) के लक्षण अचानक शुरू होते है, जिसमें तेज बुखार होना, बहुत ज्यादा शरीर में दर्द होने और कई बार इतनी ज्यादा थकान होती है कि रोजाना के काम करना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार अगर फ्लू गंभीर हो गया तो इससे निमोनिया या साइनस का रिस्क भी बढ़ सकता है। वैसे आमतौर पर फ्लू करीब 7 से 14 दिन तक रहता है। वहीं साधारण जुकाम धीरे-धीरे शुरू होता है और इसमें आमतौर पर बुखार नहीं होता। साधारण जुकाम में लोगों को नाक बहने या छींक आने की ज्यादा परेशानी होती है। जुकाम 3–5 दिन में ठीक हो जाता है। फ्लू में कई बार खास टेस्ट और एंटीवायरल दवाइयों की जरूरत पड़ती है, जबकि जुकाम में ज्यादातर रेस्ट और पानी काफी होते हैं।

4. सर्दियों में फ्लू ज्यादा खतरनाक क्यों होता है?

डॉ. सनाह कहती हैं, “फ्लू कई कारणों की वजह से गंभीर हो सकता है। जैसाकि मैंने पहले बताया कि ठंडी हवा के कारण वायरस का लंबे समय तक रहना और दूसरा लोगों का ज्यादातर समय घर पर रहना, जिससे वायरल पार्टिकल्स हवा में जमा होते रहते हैं। इसके अलावा, सर्दियों के मौसम में हीटर की हवा नाक की म्यूकोसा को सूखा बनाती है, जिससे वायरस आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इन्हीं कारणों के चलते फ्लू तेजी से फैलता है और ज्यादा दिनों तक परेशान भी करता है। फ्लू का समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- क्या बच्चों के नाक और कान में सरसों का तेल डालना सेफ है? जानें डॉक्टर से सच्चाई

5. सर्दियों में Eye Flu (कंजक्टिवाइटिस) क्यों होता है?

डॉ. सनाह बताती हैं कि सर्दियों में आंखों में वायरल इन्फेक्शन भी काफी बढ़ जाता है। फ्लू के वायरस ही आंखों को भी संक्रमित कर सकते हैं। घर के अंदर की सूखी हवा आंखों को इरिटेट करती है और जब लोग आंखें छूते रहते हैं, तो वायरस आसानी से फैलता है। अगर किसी की आंखें लाल हों, पानी आए या चुभन हो, तो तुरंत दूरी बनाएं ताकि दूसरों तक न फैले और डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।

6. फ्लू किन चरणों में बढ़ता है?

डॉ. सनाह ने फ्लू के 6 स्टेज (Stages of Flu) बताए हैं।

  • Incubation - इस स्टेज में वायरस शरीर में धीरे से बढ़ता है। थकान तो बहुत महसूस होती है, लेकिन शरीर में लक्षण दिखाई नहीं देते। यह स्टेज 1–2 दिन ही रहती है।
  • Onset - इस स्टेज में लक्षण अचानक शुरू होते हैं। इसमें तेज बुखार, कंपकंपी, गले में दर्द, जबरदस्त थकान होती है और इस स्टेज में मरीज बहुत ज्यादा संक्रामक होता है।
  • Peak Illness - यह समय मरीज के लिए बहुत मुश्किल होता है। इसमें लक्षण 3 से 5 दिन रहते हैं और बुखार, खांसी और थकान बहुत ज्यादा रहता है। कई बार लोग बिस्तर से उठ भी नहीं पाते। एंटीवायरल थेरेपी के साथ हाइड्रेशन और रेस्ट करना बहुत महत्वपूर्ण है।
  • Early Recovery - इस स्टेज में मरीज को 5 से 7 दिन तक बुखार होने के बाद ठीक होने लगता है, शरीर का दर्द कम हो जाता है। एनर्जी वापस महसूस होने लगती है लेकिन खांसी फिर भी रहती है। हालांकि इसमें मरीज कम संक्रमित रहता है।
  • Late Recovery - इस स्टेज में 7 से 10 दिन में मरीज के ज्यादातर लक्षण कम होने लग जाते हैं। भूख लगना और स्टेमिना सुधरने लगता है। बस खांसी और कमजोरी थोड़ी रह जाती है।
  • Post-Flu Fatigue - इस स्टेज में फ्लू ठीक होने के बाद कुछ लोगों को 2 से 3 हफ्ते तक कमजोरी महसूस हो सकती है।

7. सर्दियों में फ्लू से कैसे बचें?

डॉ. सनाह ने सर्दियों में फ्लू से बचाव के लिए कुछ आदतें अपनाने की सलाह दी है।

  • हर साल फ्लू वैक्सीन लगवाएं। यह काफी आसान और सुरक्षित तरीका है।
  • समय-समय पर हाथ धोते रहें। साबुन-पानी या सैनिटाइजर के इस्तेमाल से बचाव किया जा सकता है।
  • ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए लोग कम पानी पीते हैं और शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए सर्दियों में भी पानी खूब पिएं।
  • भीड़ वाली और कम वेंटिलेशन वाली जगहों पर मास्क पहनकर जाए।
  • कमरे की खिड़कियां थोड़ा खोलकर रखें, इससे कमरे में वेंटिलेशन रहेगा।
  • अच्छी नींद, डाइट और धूप लेकर इम्यूनिटी बढ़ाएं।
  • फ्लू के मरीजों से दूरी बनाकर रखें।

निष्कर्ष

सर्दियों में फ्लू होना आम है, लेकिन सही जानकारी के जरिए फ्लू के इंफेक्शन से बचाव किया जा सकता है। लोगों में फ्लू को लेकर जागरूकता बढ़ानी चाहिए ताकि वे इस संक्रमण से बच सके। अगर किसी को भी तेज बुखार, जुकाम, थकान, सिरदर्द जैसी परेशानियां हो, तो घर पर इलाज करने की बजाय डॉक्टर को दिखाएं।

यह विडियो भी देखें

Read Next

सर्दियों की सुबह जोड़ों में अकड़न होने के क्या है कारण? डॉक्टर से जानें हेल्दी रहने के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 25, 2025 16:52 IST

    Published By : Aneesh Rawat

TAGS