इन 5 नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिज्म, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Ways To Increase Metabolism Naturally: मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए इन नैचुरल तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Mar 04, 2023 08:00 IST
इन 5 नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिज्म, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Ways To Increase Metabolism Naturally: मेटाबॉलिज्म के बारे में आपने हजारों बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म क्या है? मेटाबॉलिज्म स्लो होने से पता चलता है कि खाना कितनी देर में पचता है। स्लो मेटाबॉलिज्म होने के कारण भूख नहीं लगती, खाना सही से नहीं पचता और पेट में कब्ज की समस्या बनी रहती है। कई बार स्लो मेटाबॉलिज्म की कारण चेहरे पर ग्लो भी नजर नहीं आता और लगातर पिंपल्स की समस्या भी बनी रहती है। मेटाबॉलिज्म तेज रहने से शरीर में एनर्जी रहती है और शरीर में बीमारियां भी नहीं लगती हैं। कई लोग मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए कई तरह की दवाइयों आदि का सेवन करने लगते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ नैचुरल तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म नैचुरल रूप से तेज होगा। 

पानी पिएं

नैचुरल तरीके से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए सही मात्रा में पानी पीना आवश्य होता है। दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। ऐसा करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलेंगे और शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहेगा।

प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं

जी हां, शरीर का नैचुरल तरीके से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए सही मात्रा में प्रोटीन लेना भी आवश्यक होता है। ब्रेकफास्ट में प्रोटन से भरपूर फूड्स से दिन की शुरुआत करें। ऐसा करने से आपको एनर्जी मिलने के साथ शरीर भी हेल्दी रहेगा। प्रोटीन युक्त आहार में अंडा, दही और नट्स को शामिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें

वर्कआउट करे

जी हां, वर्कआउट करने से भी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है। वर्कआउट शरीर को फिट रखने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी भी रखता है। रोज वर्कआउट के लिए एरोबिक एक्सरसाइज की जा सकती है। ऐसा करने से शरीर फुर्तिला रहता है।

पर्याप्त नींद 

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए रोज 7 से 8 घंटे अवश्य सोएं। अच्छी और गहरी नींद कई समस्याओं को आसानी से दूर करती हैं। कम सोने या न सोने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है साथ ही ऐसा करने से तनाव भी होता है। कम नींद लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी नैचुरल तरीके से बूस्ट होता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होने के साथ पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। ग्रीन टी शरीर की कई बीमारियों को दूर करती हैं और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाती है।

नैचुरल तरीके से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन तरीकों को अपनाएं।  

All Image Credit- Freepik

Disclaimer