
How To Use Coconut Oil To Make Hair Black: आज के समय मे पोषक तत्वों में कमी, खराब लाइफस्टाइल और ज्यादा केमिलकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या होने लगती हैं। कई लोग बालों को काला करने के लिए केमिकल युक्त हेयर कलर का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन ये हेयर कलर का ज्यादा इस्तेमाल स्किन के साथ शरीर के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। कई बार कम उम्र में सफेद बाल की समस्या शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। ऐसे में बालों को काला करने के लिए घर में मौजूद नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल तेल से बालों की मालिश करने से बालों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ये, तो आपने हजारों बार सुना होगा लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से बालों को काला भी किया जा सकता हैं। इस तरह से बाल काला करने से बालों को कोई नुकसान भी नहीं होगा और बाल दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे भी। आइए जानते हैं फिर नारियल तेल से बाल काले कैसे करें?
नारियल तेल और करी पत्ता
नारियल तेल और करी पत्ते की मदद से भी बालों को काला किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 12 से 15 करी पत्ते लें। इनको वॉश करके अलग रख लें। अब एक कटोरी में 3 से 4 चम्मच नारियल तेल को गर्म होने के लिए रखें। उसके बाद इसमें करी पत्ते को डाल दें। 1 से 2 मिनट तक तेल को गर्म होने दें। उसके बाद हल्का गुनगुना होने पर इस तेल से स्कैल्प की मसाज करें। 2 से 3 घंटे बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें। इस तरीके से नारियल तेल लगाने से बाल तेजी से काले होने लगेंगे।
नारियल तेल और काले तिल
नारियल तेल और काले तिल से भी बालों को काला किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए रात भर के लिए 1 चम्मच काले तिल को 3 से 4 चम्मच नारियल तेल में भिगोकर रख दें। सुबह उठने के बाद इस तेल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर इस तेल से मसाज करें। ऐसा नियमित करने से बाल काले होने लगेंगे और स्कैल्प पर होने वाला इंफेक्शन भी आसानी से दूर होगा।
नारियल तेल में प्याज
जी हां, नारियल तेल में प्याज को पकाकर भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 से 4 चम्मच तेल को गैस पर गर्म होने के लिए रखें। अब इस तेल में प्याज को डाल दें। कुछ देर पकाने के बाद इस तेल को छानकर बालों में लगाएं। बालों में मौजूद विटामिन सी बालों को काला करने के साथ बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें- मौसंबी खाने से आपके बालों और स्किन को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे
नारियल तेल में मेथी दाना
नारियल तेल में मेथी दाने को भी मिलाकर आसानी से लगाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 से 4 चम्मच नारियल तेल को गर्म करने के लिए रखें। उसमें 1 चम्मच मेथी दाने को डालकर तेल को गर्म होने दें। अब गैस बंद करके तेल को गुनगुना होने दें। उसके बाद इस तेल को छानकर बॉटल में भरें। जब जरूरत हो इस तेल से बालों की मालिश करें। ये तेल बालों को पोषण देने के साथ बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
नारियल तेल और एलोवेरा जेल की मदद से बालों को काला किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 से 3 बूंद नींबू के रस की मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और इस स्कैल्प पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरीके से नारियल तेल लगाने से बाल तेजी से बढ़ेंगे और बाल काले भी होंगे।
बालों को काला करने के लिए नारियल तेल का इन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसका प्रयोग करें।
All Image Credit- Freepik