Doctor Verified

आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है नीम की पत्तियां, जानें खाने का तरीका

नीम का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गट हेल्थ के लिए भी नीम की पत्तियां लाभकारी होती हैं, आइए जानते हैं इसके सेवन के फायदों के बारे में- 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है नीम की पत्तियां, जानें खाने का तरीका


नीम के फायदों के बारे में हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं। नीम की पत्तियों का स्वाद भले की कड़वा होता है, लेकिन ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कई लोग अपने दिन की शुरुआत नीम की पत्तियां खाकर करते हैं, जो उनके शरीर को डिटॉक्स करता है। नीम का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए औषधि के रूप में करता है। इन पत्तों में ऐसे गुण छिपे हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। वहीं, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान की गलत आदतें, तनाव और खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे गट हेल्थ पर पड़ता है, जिसके कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसमें गैस, एसिडिटी, कब्ज, दस्त आदि परेशानियां शामिल हैं। ऐसे में आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि गट हेल्थ के लिए नीम की पत्तियों के क्या फायदे हैं?

गट हेल्थ के लिए नीम की पत्तियों के फायदे

नीम की पत्तियां कई औषधि गुणों से भरपूर होते हैं, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है, इसे खाने से आपको ये फायदे मिल जाते हैं-

1. आंत की सफाई

नीम की पत्तियों का नियमित सेवन शरीर और आंतों की सफाई में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर और आंतों को साफ करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है, जो भोजन को ठीक से पचाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: बाल धोने के लिए इन 5 तरीकों से करें नीम की पत्तियों का इस्तेमाल, हेयर फॉल से मिलेगा आराम

2. कब्ज से राहत

नीम की पत्तियों का सेवन पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है और मल त्याग को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां खाते हैं तो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।

3. गैस और अपच से बचाव

नीम का सेवन आपके पेट के डाइजेस्टिव फायर यानी अग्नि को संतुलित करने का काम करता है, जिससे खाने को ठीक से पचने और गैस, अपच, सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने या राहत पाने में मदद मिलती है।

Neem-leaves-benefits-for-gut-health-inside

4. पेट के कीड़ों से राहत

बच्चे या बड़ों में पेट के कीड़े होने की समस्या बहुत आम है। ऐसे में नीम की पत्तियों का सेवन पेट के कीड़ों को मारने में मदद करता है, जो पाचन तंत्र को साफ करता है और इंफेक्शन होने से रोकता है।

5. इंफेक्शन से बचाव

नियमित रूप से नीम की पत्तियों का सेवन पेट में सूजन, जलन या आंतों में होने वाले इंफेक्शन से बचना में फायदेमंद होता है। इन पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट में इंफेक्शन से बचाने और पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: नीम की पत्तियां दूर करती हैं दांतों से जुड़ी ये 5 समस्याएं, इस तरह से करें इस्तेमाल

6. पेट के अल्सर में फायदेमंद

नीम की पत्तियों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है, जो पेट की अंदरूनी परत को ठीक रखने, गैस्ट्रिक अल्सर और एसिडिटी के कारण पेट में होने वाली जलन को शांत करने और राहत दिलाने में मदद करते हैं।

गट हेल्थ के लिए नीम की पत्तियां कैसे खाएं?

नीम पाचन और गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए, इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे-

  • ताजी पत्तियों को चबना- सुबह खाली पेट 4-5 नीम की पत्तियां चबाना आपके पाचन और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
  • नीम की चाय बनाए- नीम की पत्तियों का सेवन आप चाय के रूप में भी किया जा सकता है। इन पत्तियों को उबालकर छान लें और फिर इस पानी को चीय की तरह पिएं।
  • नीम का पाउडर- नीम की पत्तियों का सेवन आप पाउडर के रूप में कर सकते हैं। इसकी पत्तियों को सुखाकर चूर्ण बना लें और फिर पानी या शहद के साथ खा सकते हैं।

निष्कर्ष

नीम की पत्तियां नेचुरल तरीके से पाचन तंत्र को हेल्दी और मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद होता है। ये न सिर्फ आपके आंत की सफाई करने में मदद करते हैं, बल्कि इंफेक्शन और सूजन की समस्या से राहत दिलाने में भी लाभकारी होता है। इसलिए, आप गट को बेहतर रखने के लिए नियमित रूप से नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik 

Read Next

फर्टिलिटी के लिए नन्नारी जड़ के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 12, 2025 17:27 IST

    Published By : कात्यायनी तिवारी

TAGS