Doctor Verified

फर्टिलिटी के लिए नन्नारी जड़ के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें

महिला और पुरुष दोनों की इनफर्टिलिटी से जुड़ी कई समस्या को दूर करने और प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में नन्नारी की जड़ काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में- 
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी के लिए नन्नारी जड़ के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें


आज के समय में महिला और पुरुष दोनों में इनफर्टिलिटी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। खराब खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियों की कमी अक्सर फर्टिलिटी को प्रभावित करती है, जिससे महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं जो महिला और पुरुष दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है। इस हर्ब्स में नन्नारी की जड़ भी शामिल है। यह जड़ कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने और स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार करने के लिए किया जाता है। आइए नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी से जानते हैं कि फर्टिलिटी के लिए नन्नारी की जड़ के क्या फायदे हैं?

महिलाओं की फर्टिलिटी के लिए नन्नारी जड़ के फायदे

महिलाओं में प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती है, जिससे राहत दिलाने में नन्नारी की जड़ काफी फायदेमंद है, आइए जानते हैं-

  1. हार्मोन्स को संतुलित करें: महिलाओं के शरीर में नन्नारी जड़ प्रजनन हार्मोन्स जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन को संतुलित रखने में मदद करती है। इन हार्मोन का संतुलन महिलाओं के पीरियड साइकिल को नियमित करता है और ओव्यूलेशन की प्रक्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है।
  2. PCOS में फायदेमंद: महिलाओं में इनफर्टिलिटी का एक बड़ा कारण PCOS है। नन्नारी की जड़ का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर हार्मोन असंतुलन को कम करती है, जिससे पीसीओएस के लक्षणों से राहत मिल सकती है और कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है।
  3. गर्भाशय के स्वास्थ्य में सुधार: नन्नारी की जड़ का सेवन गर्भाशय की सफाई करती है, इंफेक्शन को होने से रोकती है और कंसीव करने के लिए गर्भ को तैयार करती है।
  4. तनाव कम करें: आज के लाइफस्टाइल के कारण मानसिक तनाव एक आम समस्या हो गई है, जो महिला के प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। नन्नारी की जड़ में मौजूद नेचुरल तनाव कम करने वाले गुण मानसिक तनाव को कम करने और हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या है वैरिकोसेले? जानें कैसे करता है ये पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित

Nannari-Root-for-Fertility-inside

पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए नन्नारी जड़ के फायदे

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और उसमें सुधार करने में नन्नारी की जड़ काफी फायदेमंद होती है, आइए जानते हैं इसके फायदे-

  • शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार: नन्नारी की जड़ का नियमित सेवन पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता, गतिशीलता और इसकी संख्या को बेहतर बनाता है।
  • टेस्टोस्टेरोन बढ़ाये: टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में पाए जाने वाला अहम प्रजनन हार्मोन है। नन्नारी का सेवन शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे योन इच्छाशक्ति और फर्टिलिटी में सुधार करने में मदद करता है।
  • तनाव दूर करें: महिलाओं की ही तरह नन्नारी जड़ का सेवन पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, जो यौन क्षमता को प्रभावित करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई योग करने से फर्टिलिटी में सुधार होता है? योगाचार्य बता रहे हैं सचाई

फर्टिलिटी के लिए नन्नारी जड़ कैसे उपयोग करें?

महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी के लिए नन्नारी जड़ काफी फायदेमंद होता है, जिसका सेवन आप इन तरीकों से कर सकते हैं-

  • नन्नारी शरबत: गर्मियों में नन्नारी जड़ का शरबत आपके पाचन के लिए बेहतर बनता है और शरीर को ठंडक देता है। नियमित रूप से इस जड़ के शरबत को पीने से शरीर में हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद मिलती है।
  • चूर्ण के रूप में: ड्राई नन्नारी जड़ को पीसकर उसका चूर्ण बनाकर, दिन में एक या दो बार गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से भी आपको फायदा मिल सकता है।
  • काढ़ा या हर्बल टी: नन्नारी की जड़ का सेवन आप काढ़ा या हर्बल टी के रूप में भी कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए इस जड़ को पानी में उबालकर पीना चाहिए।

निष्कर्ष

आयुर्वेद में नन्नारी जड़ एक बहुत ही बेहतरीन औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाती है। नन्नारी जड़ का सेवन महिला और पुरुष दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

Image Credit: Freepik

Read Next

दही-छाछ में हल्दी मिलाकर खाना क्यों है फायदेमंद? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 12, 2025 15:32 IST

    Published By : कात्यायनी तिवारी

TAGS