Nannari Root Health Benefits In Hindi: अक्सर लोग लाइफस्टाइल से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर नन्नारी जड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जिससे स्वास्थ्य को कई तरीकों से लाभ होता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें नन्नारी जड़ से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं? और इसका सेवन कैसे करें?
नन्नारी जड़ के स्वास्थ्य लाभ - Health Benefits Of Nannari Root In Hindi
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी नन्नारी जड़ को अनंतमूल या सर्सपैरिला भी कहा जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायक है।
शरीर को दे ठंडक
नन्नारी जड़ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की गर्मी को शांत करने, शरीर को ठंडक देने, नकसीर फूटने की समस्या से राहत देने और शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से त्रिदोष - वात, पित्त और कफ को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में गुलकंद का शरबत क्यों पीना चाहिए? जानें फायदे और बनाने के 3 आसान तरीके
किडनी को हेल्दी रखे
नन्नारी जड़ में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी के कार्यों को बेहतर करने में सहायक है। इससे शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स कर टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक है। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
नन्नारी जड़ शरीर के लिए एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह भी काम करती है। इससे खून को साफ करने और शरीर की गर्मी को शांत करने में भी सहायक है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को नेचुरल रूप से ग्लोइंग और स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ मुंहासों और पिंपल्स की समस्या से राहत देने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, यह बालों के लिए फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: फर्टिलिटी साइकिल क्या होती है? डॉक्टर से जानें इसके फेज
फर्टिलिटी को दे बढ़ावा
औषधीय गुणों से भरपूर नन्नारी जड़ का सेवन करने से पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही फर्टिलिटी को बढ़ावा देने, स्पर्म काउंट को बढ़ावा देने और हार्मोन्स को बैलेंस करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
गठिया से दे राहत
नन्नारी जड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से गठिया की समस्या से राहत देने, हड्डियों को मजबूती देने, जोड़ों के दर्द से राहत देने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
नन्नारी जड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
शरीर को दे एनर्जी
नन्नारी जड़ में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण और कई पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी को दूर कर शरीर को एनर्जी देने और स्टेमिना को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
कैसे करें नन्नारी जड़ का इस्तेमाल? - How To Use Nannari Root?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, नन्नारी जड़ को पानी में भिगोकर रखें दें, इसके बाद सुबह के समय इसको उबालें। अब इसको छानकर इस हर्बल टी का सेवन करें। इससे शरीर को पोषण देने में मदद मिलती है। इसका सेवन नियमित रूप से किया जा सकता है। खासकर, गर्मी के मौसम में।
निष्कर्ष
नन्नारी जड़ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, फर्टिलिटी को बढ़ावा देने, स्किन को हेल्दी बनाने, मुंहासों की समस्या से राहत देने, शरीर को ठंडक देने और किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी महसूस होने, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग या किसी मेडिकल कंडीशन के दौरान इसका सेवन करने से बचें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
नन्नारी गर्म है या ठंडी?
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक नन्नारी जड़ों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, नन्नारी जड़ की तासीर ठंडी होती हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक देने और शरीर की गर्मी को कम करने में मदद मिलती है।नन्नारी से क्या फायदे हैं?
नन्नारी जड़ी का इस्तेमाल करने से शरीर की सूजन को कम करने, जलन को कम करने, यूटीआई से राहत देने, शरीर को ठंडक देने, पाचन को दुरुस्त करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।नन्नारी का उपयोग कैसे करें?
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी नन्नारी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। इसकी जड़ को उबाल कर इसकी हर्बल ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, इसके पाउडर का सेवन भी किया जा सकता है।