Can Shatavari Increase Sperm Count In Hindi: आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में शतावरी (Asparagus racemosus) को एक बहुपयोगी औषधि माना गया है। यही कारण है कि इसका उपयोग कई तरह के रोगों में किया जाता है। हालांकि, ज्यादातर यह औषधि महिलाओं के लिए उपयोग की जाती है। लेकिन, इससे पुरुषों को मिलने वाले फायदों को भी नकारा नहीं जा सकता है। शतावरी का उपयोग प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें सैपोनिन्स, फ्लेवोनोइड्स, और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो पुरुषों और महिलाओं की कई समस्याओं को कम करने में सहायक साबित होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में प्रश्न उठता है कि क्या शतावरी से कम स्पर्म काउंट वाले पुरुषों को भी फायदा मिल सकता है। इस लेख में आगे वेव क्योर सेंटर के नेचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि क्या शतावरी से पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाया जा (Can Shatavari Increase Sperm Count In Hindi) सकता है?
शतावरी का पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रभाव - Shatavari effect On Male Fertility In Hindi
शुक्राणु उत्पादन में मदद करना
शतावरी में प्राकृतिक पौष्टिक तत्व और रसायन होते हैं जो स्पर्मोजेनेसिस (शुक्राणु उत्पादन की प्रक्रिया) को स्टिम्यूलेट कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण शुक्राणु (स्पर्म) की गुणवत्ता और संख्या को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, शतावरी से सैपोनिन्स हार्मोन संतुलन में रहता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है।
हार्मोनल संतुलन
शतावरी टेस्टोस्टेरोन और अन्य पुरुष हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद करती है। यह हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी प्रजनन समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है।
यौन स्वास्थ्य में सुधार
शतावरी का नियमित सेवन शारीरिक एनर्जी में बढ़ोतरी होती है और यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है। शतावरी लेने के बाद पुरुषों को थकान और तनाव कम होता है। लगातार तनाव के कारण प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। साथ ही, सीमन की मात्रा और मोटिलिटी में सुधार कर सकता है।
शतावरी के सेवन के तरीके - How To Eat Shatavari In Hindi
शतावरी का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जा सकता है।
- चूर्ण: इसे दिन में दो बार दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है।
- शतावरी के अर्क: इसके रस या अर्क को अधिक प्रभावी माना जाता है।
- कैप्सूल या टैबलेट: डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसका सेवन करें।
- शतावरी कल्क (पेस्ट): पारंपरिक आयुर्वेदिक तैयारी के बाद इसका सेवन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : पुरुष स्पर्म को हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये 7 चीजें, भविष्य में नहीं आएगी कोई परेशानी
Can Shatavari Increase Sperm Count In Hindi: हालांकि शतावरी के पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रभाव के कुछ सकारात्मक परिणाम देखे गए हैं। लेकिन इसे पूर्णतया वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करने के लिए और शोध की आवश्यकता है। शतावरी आयुर्वेद में एक प्रसिद्ध जड़ी-बूटी है, जो पुरुष प्रजनन क्षमता को सुधारने में सहायक मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, हार्मोन संतुलन और स्पर्म उत्पादन बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। हालांकि, बेहतर परिणामों के लिए इसे स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, और नियमित व्यायाम के साथ जोड़ा जाना चाहिए। शतावरी का सेवन करने से पहले आपको अपने आयुर्वेदाचार्य से अवश्य संपर्क करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version