Medically Reviewed by डॉ. चंचल शर्मा

मुलेठी और घी को साथ लेने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी और घी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
मुलेठी और घी को साथ लेने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Benefits Of Taking Mulethi And Ghee Together In Hindi: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं घी में भी बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं, घी में विटामिन-ए, ई, डी, के, ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड और भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा (Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें मुलेठी को घी के साथ खाने से क्या लाभ मिलते हैं?


इस पेज पर:-


मुलेठी और घी को साथ लेने के फायदे - Benefits Of Taking Mulethi And Ghee Together In Hindi

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, मुलेठी एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसमें शीत गुण और मधुर गुण का मिश्रण होता है। वहीं घी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में अग्नि को संतुलित करते हैं और घी को सत्व गन तथा ओज गुण से भरपूर माना जाता है। अगर आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो यह और भी प्रभावशाली हो जाता है। इससे आपके शरीर को पोषण मिलता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। 

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि मुलेठी और घी का एक साथ सेवन करने से कई फायदे होते हैं। जिसमें से प्रमुख है। त्रिदोषों (वात, पित्त और कफ) का संतुलन इसलिए आयुर्वेद में इसे एक महत्वपूर्ण औषधि कहा गया है लेकिन इसका सेवन कब, कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए, यह जानने के लिए आपको विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

सूजन कम करे

आयुर्वेद के अनुसार, मुलेठी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जिससे शरीर की सूजन में कमी आती है। वहीं, घी शरीर के मिनरल्स को पोषित करके शरीर को एनर्जी को बढ़ाने का कार्य करता है। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर आ जाते हैं और शरीर की शुद्धि होती है। जिससे जलन, सूजन, सुखी आंतों, मांसपेशियों में दर्द होने जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। इससे शरीर शांत और बैलेंस हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: तुलसी और मुलेठी का पानी पीने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

आयुर्वेद में रसायन को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है और मुलेठी में रसायन गुण (Rejuvenating Properties) पाए जाते हैं। जिससे व्यक्ति के शरीर में एनर्जी के संचार होता है और इससे शारीरिक रूप मे से मजबूती मिलती है। वहीं घी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और ओज गुण का समावेश होता है। अगर आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो किसी भी प्रकार के संक्रमण से बच सकते हैं। यह आयुर्वेदिक औषधी बदलते मौसम के प्रभाव से आपकी सुरक्षा करता है और सर्दी-जुकाम से भी राहत दिलाता है। 

benefits of taking mulethi and ghee together in hindi 01 (5)

पाचन को दुरुस्त करे

मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं और दोनों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, मुलेठी आपके पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है और एसिडिटी को शांत रखता है। घी के सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है और आंत चिकने होते हैं, लेकिन जब इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं, तो पेट की जलन, एसिडिटी, अपच से राहत मिलता है और पित्त संतुलित रहता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या रोज घी खाने से सर्दियों में स्किन होती है ग्लोइंग और सॉफ्ट? जानें डॉक्टर की राय

श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। मुलेठी का सेवन करने से पुरानी खांसी को रोक सकते हैं और गले को साफ रखते हैं। घी के सेवन से कफ को शरीर के बाहर निकाला जा सकता है और सांस लेने में आसानी होती है, लेकिन जब इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो सूखी खांसी, कफ, गले की खरास, गले की सूजन और सांस लेने में परेशानी होने जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। 

स्किन के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार, मुलेठी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसके सेवन से स्किन में निखार आता है और घी से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। इस दोनों का सेवन साथ करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है, साथ ही, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है और त्वचा में नेचुरल रूप से निखार लाने में मदद मिलती है। इससे स्किन को हेल्दी बनाए और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिलती है।

कैसे करें मुलेठी और घी का सेवन? - How To Consume Licorice And Ghee?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, आप मुलेठी और घी का एक साथ सेवन करने के लिए सबसे पहले आधा चम्मच मुलेठी पाउडर लें, उसमें एक छोटी चम्मच घी को मिलाएं और जरूरत के अनुसार, शहद को भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण का सेवन आप रात में सोने से पहले या सुबह उठने के बाद कर सकते हैं। इसका सेवन खांसी और गले की खराश जैसी कई समस्याओं से आराम देने में सहायक है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।

सावधानियां

प्रेग्नेंट महिलाएं इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बिना मुलेठी न लें। इसके अलावा, जिनको ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन लोगों को भी डॉक्टर की सलाह के बिना इसका प्रयोग न करें। ध्यान रहे, मुलेठी का सेवन बैलेंस या सीमित मात्रा में ही करें। इसका ज्यादा सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, मुलेठी और घी दोनों अत्यंत प्रभावशाली रसायन हैं, जो त्रिदोषों का शमन करते हैं और एनर्जी को बढ़ावा देते हैं। इसको साथ खाने से पाचन शक्ति में सुधार करने, सूजन कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को शाइनी और सॉफ्ट बनाने और श्वसन तंत्र को मजबूती देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ सीमित मात्रा में करें। इनसे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • रोज घी खाने से क्या फायदा होता है?

    रोज घी खाने से पाचन को दुरुस्त करने, हड्डियों को मजबूती देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को एनर्जी देने, सर्दी-जुकाम से बचाव करने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
  • मुलेठी कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है?

    मुलेठी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से खांसी, गले की खराश, श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं, पाचन को दुरुस्त करने, स्किन को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
  • मुलेठी गर्म होती है या ठंडी?

    आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसकी तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

 

 

 

Read Next

कोलकाता में चिकनगुनिया का कहर, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 14, 2025 16:15 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 14, 2025 16:15 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 14, 2025 16:15 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 14, 2025 16:15 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS