Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Doctor Verified

मुलेठी और मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी और मुल्तानी मिट्टी में बहुत से गुण होते हैं। ऐसे में इनके फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें -

Benefits Of Mulethi And Multani Mitti Face Pack In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इससे राहत के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। ऐसे में दाग-धब्बे, डल स्किन, स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाए रखने और मुंहासों की समस्या से राहत के लिए मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी के फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं। वही मुल्तानी मिट्टी में भी बहुत से गुण होते हैं, जिससे स्किन को हेल्दी बनाए रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें मुलेठी और मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक के क्या फायदे हैं?

मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी के फेस पैक के फायदे - Benefits of Multani Mitti and Licorice Face Pack In Hindi

मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी के फेस पैक में बहुत से गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों, मुंहासों, त्वचा के रूखेपन और स्किन के डल होने जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और स्किन को नेचुरली हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। 

स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाए

मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी के फेस पैक में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर नेचुरली निखार लाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: टैनिंग की समस्या को दूर करता है दूध, बेसन, चंदन और गुलाब जल से बना फेसपैक, जानें उपयोग का तरीका

benefits of mulethi and multani mitti face pack in hindi 01 (5)

मुंहासों और ब्लैकहेड्स कम करे

मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी के फेस पैक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से मुंहासों और ब्लैकहेड्स को कम करने, चिकनाई को कम करने और स्किन का इंफेक्शन से बचाव कर स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

स्किन को गहराई से साफ करे

मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनके फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई से साफ करने, त्वचा के डेड सेल्स को निकालने, स्किन की गंदगी को साफ करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मुलेठी से करें एक्ने दूर, जानें इस्तेमाल का तरीका

स्किन का संक्रमण से बचाव करे

मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी के फेस पैक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन का इंफेक्शन से बचाव करने, जलन को कम करने, रैशेज और खुजली को कम करने में मदद मिलती है। इससे स्किन को शांत रखने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

स्किन को सॉफ्ट बनाए

मुलेठी और मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इस फेस पैक में मौजूद शहद स्किन को गहराई से नेचुरली हाइड्रेट करने और स्किन को नेचुरल रूप से सॉफ्ट और मुलायम बनाए रखने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं मुलेठी और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक? - How To Make Mulethi And Multani Mitti Face Pack?

इसके लिए 1 बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में आधा छोटी चम्मच मुलेठी, 1 चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसके चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी के फेस पैक में औषधीय गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई से साफ करने, डल स्किन से राहत देने, स्किन को नेचुरल रूप से ग्लोइंग बनाने, इंफेक्शन से बचाव करने, मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने या किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या स्तनपान (Breastfeeding) करा रही महिलाएं इसबगोल खा सकती हैं? मानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 06, 2025 19:43 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 06, 2025 19:43 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 06, 2025 19:43 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 06, 2025 19:43 IST

    Published By : Priyanka Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content