Doctor Verified

क्या स्तनपान (Breastfeeding) करा रही महिलाएं इसबगोल खा सकती हैं? मानें एक्सपर्ट की सलाह

Kya Breastfeeding Me Isabgol Kha Sakte: स्तनपान करा रही मलिहाएं इसगोल का सेवन कर सकती हैं। तो क्या वाकई यह शिशु के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता है? कैसे, जानें इस लेख में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या स्तनपान (Breastfeeding) करा रही महिलाएं इसबगोल खा सकती हैं? मानें एक्सपर्ट की सलाह


Is Isabgol Good For Breastfeeding Mothers In Hindi: इसबगोल का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। खासकर, पाचन तंत्र में सुधार करने के लिए इसबगोल का सेवन किया जाता है। इसबगोल खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है, ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है, गट हेल्थ में सुधार होता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है। कुछ लोग इसका सेवन रोजाना करते हैं। आमतौर पर इसे रात को एक गिलास दूध या पानी में भिगोकर रखा जाता है और सुबह इसका सेवन किया जाता है। कई लोग इसका सेवन रात को सोने से पहले या सुबह उठते ही करते हैं। दोनों ही स्थितियों में इसबगोल फायदेमंद होता है। यह बात हम सभी जानते हैं कि इसका इसबगोल का कोई नुकसान नहीं है। तो क्या ब्रेस्टफीड करा रही महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं? इसका उनके शिशु के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है? इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं।

क्या स्तनपान करा रही महिलाएं इसबगोल का सेवन कर सकती हैं?- Can I Take Isabgol While Breastfeeding In Hindi

can isabgol be taken during breastfeeding 01 (4)

स्तनपान करा रही महिलाओं को हमेशा सलाह दी जाती है कि वे हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट ही फॉलो करें। ऐसा इसलिए क्योंकि वे जो भी खाती हैं, उसका सीधा-सीधा असर शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या स्तनपान करा रही महिलाएं इसबोल का सेवन कर सकती हैं? विशेषज्ञ की मानें, "हां, स्तनपान के दौरान इसबगोल का सेवन पूरी तरह सुरक्षित होता है। क्यों? क्योंकि शरीर द्वारा इसबगोल को अवशोषित नहीं किया जाता है। इसलिए, स्तनपान करा रही महिलाओं के शिशु पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके बावजूद, यह सलाह अवश्य दी जाती है कि स्तनपान करा रही महिलाएं इसबगोल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।"

इसे भी पढ़ें: क्या डिलीवरी के बाद सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

स्तनपान कराने के दौरान इसबगोल का सेवन सुरक्षित क्यों होता है?

शरीर द्वारा अवशोषित न होना

इसबगोल का लैक्सेटिव तत्व मल को नर्म बनाकर आंतों के जरिए सरलता से बाहर निकालने का काम करता है। यह शरीर द्वारा अवशोषित नहीं होता है। इसलिए, ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं के लिए इसका सेवन पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। इसका मतलब है कि यह ब्लडस्ट्रीम में मिक्स नहीं होता है और मां के दूध की क्वालिटी को भी प्रभावित नहीं करता ह।

शिशु के लिए नहीं है नुकसानदायक

जैसा कि यह स्पष्ट हो गया है कि इसबगोल शरीर द्वारा अवशोषित नहीं होता है। इसके तत्व महिला के ब्लडस्ट्रीम में मिक्स नहीं होते हैं। इस तरह देखा जाए, तो शिशु के स्वास्थ्य पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। हालांकि, अब तक ऐसा कोई अध्ययन भी सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि इसबगोल शिशु के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान कराने वाली महिलाएं पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, जानें रेसिपी और फायदे

एक्सपर्ट की सलाह

इसबगोल का सेवन करने में भले ही कोई बुराई नहीं है। इसके बावजूद, यह अगर कोई स्तनपान करा रही महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। विशेषकर कब्ज होने की स्थिति में। असल में, कब्ज का मतलब है कि स्तनपान करा रही महिला की डाइट सही नहीं है। ऐसे में एक्सपर्ट उन्हें डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दे सकते हैं। वहीं, इसबगोल का सेवन किस तरह किया जाना चाहिए, यह भी एक्सपर्ट बता सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • इसबगोल की तासीर ठंडी होती है या गर्म?

    इसबगोल की तासीर ठंडी होती है। इसकी मदद से पेट की गर्मी शांत होती है। यह कब्ज, एसिडिटी और पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
  • महिलाओं के लिए इसबगोल के क्या फायदे हैं?

    मुख्य रूप से इसबगोल पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा, यह वजन कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने, डायबिटीज और हार्ट हेल्थ के लिए सहायक है।
  • पेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे खाएं?

    एक से दो चम्मच इसबगोल को एक गिलास पानी में मिक्स कर लें। इस तैयार मिश्रण का सेवन करें। पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा।

 

 

 

Read Next

पैर की नसों को र‍िलैक्‍स करने के ल‍िए इन 5 हर्बल ऑयल्‍स से करें माल‍िश, जकड़न-थकान से भी म‍िलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 05, 2025 07:00 IST

    Published By : Anurag Gupta