Detox Water Recipe And Benefits For Lactating Mothers: बच्चे के जन्म के बाद अक्सर महिलाओं के शरीर मे कमजोरी, खून की कमी, वजन का बढ़ना और कम दूध की सप्लाई जैसी समस्याएं हो जाती हैं। अक्सर महिलाएं इन समस्याओं को नजरअंदाज करती हैं या फिर इन समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करने लगती हैं। लंबे समय तक कम दूध की सप्लाई की वजह से शिशु में कमजोरी होने के साथ उसका वजन कम हो सकता है और उसकी ग्रोथ पर भी असर पड़ सकता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अक्सर पाचन से जुड़ी भी कई समस्याएं होती हैं। वहीं कई बार लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो जाती हैं, जिस कारण महिलाएं ठीक से नहीं खा पाती हैं। वहीं कई बार स्तनपान कराने के दौरान महिलाओं को कब्ज की समस्या काफी बढ़ जाती हैं। इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए महिलाओं को राहत के लिए डिटॉक्स वॉटर बनाकर पीना चाहिए। ये वॉटर वजन को कंट्रोल में रखने के साथ मिल्क सप्लाई को भी बढ़ाता हैं। आइए जानते हैं कनक गुरनानी, जो कि डिजिटल क्रिएटर है। उन्होंने एक विडियो शेयर किया है जिनमें वह बताती है कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ये डिटॉक्स वॉटर कैसे बनाना चाहिए और इसके फायदों के बारे में।
1. स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए डिटॉक्स वॉटर रेसिपी
सामग्री
1 चम्मच- अजवाइन
1 चम्मच- जीरा
1 चम्मच- मेथी दाना
1 चम्मच- सौंफ
1 गिलास- पानी
View this post on Instagram
महिलाओं के लिए डिटॉक्स वॉटर बनाने का तरीका
महिलाओं के लिए डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए सभी चीजों को एक पैन में डालकर ड्राई रोस्ट कर लें। ठंडा होने के बाद पानी को गर्म होने के लिए रखें। अब इस पानी में ये सभी मसाले डालकर 5 मिनट के लिए उबलने दें। गुनगुना होने के बाद इस पानी को पिएं। महिलाएं इस पानी से दिन की शुरुआत भी कर सकती हैं।
डिटॉक्स वॉटर रेसिपी के फायदे
- स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस ड्रिंक को पीने से वजन कम होने में मदद मिलती हैं।
- अजवाइन और सौंफ खाने को पचाने से लेकर ब्लोटिंग की समस्या से राहत देते हैं।
- इस ड्रिंक में मौजूद जीरा महिलाओं में मिल्क सप्लाई को बढ़ाता है।
- ये ड्रिंक पीने से महिलाओं का पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज से राहत मिलती है।
- ये ड्रिक पीने से पीरियड्स में होने वाली अनियमितता की समस्या भी दूर होती है।
स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस ड्रिंक का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik