Expert

महिलाओं को कंसीव करने में मदद करते हैं ये 4 विटामिन्स, प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो जरूर करें सेवन

Vitamins To Conceive Fast: अगर आप भी कंसीव करने के बारे में सोच रहे हैं, तो डाइट में इन विटामिन्स को शामिल करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को कंसीव करने में मदद करते हैं ये 4 विटामिन्स, प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो जरूर करें सेवन


Vitamins To Conceive Fast: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए खास होता है। लेकिन कई बार पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या और असंतुलित खानपान की वजह से महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत आती हैं। इस कारण कई बार महिला तनाव में रहने के साथ खुद का ख्याल भी रखना छोड़ देती हैं। ऐसे में अगर आप भी कंसीव करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो डाइट में कुछ विटामिन्स को शामिल किया जा सकता हैं। ये विटामिन्स कंसीव करने में मदद करते हैं और प्रेग्नेंसी में होने वाली समस्याओं से मां और बच्चे का बचाव करते हैं। इन विटामिन्स का सेवन मां बनने पहले से शुरू कर देना चाहिए। कई बार 3 से 4 महीने इन विटामिन्स के सेवन के बाद कंसीव करने में आसानी होती हैं। आइए जानते हैं महिलओं को कंसीव करने में कौन से विटामिन्स का सेवन करना चाहिए। इसके बारे में महिला स्वास्थ्य और फर्टिलिटी एक्सपर्ट महक खन्ना नें सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया हैं।

विटामिन डी

यह विटामिन आपके शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। शरीर में विटामिन डी की पूर्ति के लिए  बादाम, सोया, जई और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन किया जा सकता हैं। विटामिन डी के सेवन से बच्चों में रिकेट्स नामक बीमारी से बचाव होता हैं।

फोलिक एसिड 

कंसीव करने से पहले और इस दौरान लिया जाना वाला सबसे जरूरी विटामिन है। फोलिक एसिड का सेवन न करने के कारण बच्चों में कई तरह की समस्याएं जैसे बच्चे की रीढ़ की हड्डी में समस्या, मानसिक समस्याएं और हृदय से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं इसके सेवन से कंसीव करने में भी मदद मिलती हैं।

vitamins

ओमेगा 3 फैटी एसिड 

भ्रूण के मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देने के लिए गर्भावस्था के दौरान ओमेगा 3 का सेवन जरूरी है। लेकिन ध्यान रखें कि कई बार ओमेगा 3 फैटी एसिड लेने से महिलाओं को कई तरह की परेशानी जैसे उल्टी और मितली की समस्या हो सकती हैं। ऐसे में इसको लेने से पहले डॉक्टर की परामर्श अवश्य लें। प्रग्नेंसी के दौरान इसके सेवनसे कंसीव करने के साथ शिशु के विकास में भी मदद मिलती हैं।

 

इसे भी पढ़ें- कंसीव करने की किस उम्र में कितनी संभावना होती है? जानें डॉक्टर से

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mahak Khanna 🔴 Women’s Health & Fertility Expert (@yogawithmahak)

विटामिन ई

विटामिन ई महिला के साथ पुरुषों के लिए फायदेमंद होता हैं। अगर आप लंबे समय से कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं, तो डाइट में विटामिन ई को अवश्य शामिल करें। विटामिन ई के सेवन से फर्टिलिटी में सुधार होने के साथ पुरुषों में स्पर्म की क्वाविटी भी ठीक होती हैं।

 महिलाओं को कंसीव करने में ये विटामिन्स मदद कर सकते हैं। हालांकि, इन विटामिन्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर से अवश्य बात करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

कंसीव करने की किस उम्र में कितनी संभावना होती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version