सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स लेना बहुत जरूरी होता है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रहना बेहद जरूरी होता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी आपको स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बना सकती है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स लेना बहुत जरूरी होता है। इससे न केवल फीजिकल, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी काफी अच्छा असर पड़ता है। चलिए फिटनेस कोच रेयान फर्नेंडो से जानते हैं ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर को हेल्दी रखने के लिए कैसे फायदेमंद होता है? 

ओमेगा 3 फैटी एसिड के फायदे 

  • रेयान फर्नेंडो के मुताबिक ओमेगा 3 फैटी एसिड ओमेगा का सबसे अच्छा पोषक तत्व माना जाता है, जो फीजिकल और मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखता है। 
  • ब्रेन 60 प्रतिशत फैट से बना होता है। अगर आपके खून में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा है तो ऐसे में ब्रेन एक्टिव और स्वस्थ रहता है। 
  • यह पोषक तत्व आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर रखने में भी काफी मददगार मानी जाती है। इसे खाने से हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है। 
  • यह डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षणों को कम करने में भी मददगार होता है। 
  • यह एसिड शरीर में मेटाबॉलिक सिंड्रोम और सूजन होने की आशंका को कम करता है। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ryan Fernando (@ryan_nutrition_coach)

अनहेल्दी डाइट से होता है नुकसान 

रेयान के मुताबिक बाहर का या फिर प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा कम हो जाती है। इस स्थिति में शरीर में इस पोषक तत्व का अवशोषण ठीक तरह से नहीं हो पाता है। दरअसल, आमतौर पर बाहर के खाने में पाल्म ऑयल इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर में पाल्मेटिक एसिड को बढ़ाता है। इससे शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है। कई बार ओमेगा 6 या फिर ओमेगा 9 एसिड खाने से भी सूजन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है ओमेगा-3, आंखों की ड्राईनेस को करता है दूर

ओमेगा 3 फैटी एसिड के स्त्रोत 

  • सोयाबीन 
  • अलसी के बीज
  • हेम्प सीड्स
  • डेयरी प्रोडक्ट्स
  • पालक 
  • स्प्राउट्स
  • अंडे और मछली 
  • अलसी और अखरोट 
  • चिया सीड्स
  • सोयाबीन का तेल 
  • ब्रसेल्स स्प्राउट्स
 

Read Next

रोज सुबह दिन की शुरुआत करें इन 5 इंफ्यूज्ड वॉटर से, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Disclaimer