लाइफस्टाइल में हो रहे बदलाव और तेजी से बदलते खानपान के तरीकों के कारण अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही अगर आप हेल्दी फूड्स नहीं खाते हैं तो इसका बुरा असर आपके इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करने चाहिए और खानपान को भी सुधारना चाहिए। आजकल कई लोग सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को देखकर फिट और हेल्दी रहने के लिए इंफ्यूज्ड वॉटर पीते हैं लेकिन अक्सर उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि जो पानी वो पी रहे हैं उनके क्या लाभ हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और न्यूट्रिशनिस्ट शिवानी कंडवाल ने 5 तरह के इंफ्यूज्ड वॉटर के फायदे बताए हैं।
सुबह खाली पेट इंफ्यूज्ड वॉटर पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Infused Water On An Empty Stomach In The Morning
1. अजवाइन का पानी - Ajwain Water
अजवाइन का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है। जिन लोगों को कब्ज, एसिडिटी और अपच की शिकायत रहती है उन्हें नियमित रूप से अपने दिन की शुरुआत अजवाइन पानी से करनी चाहिए। इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1चम्मच अजवाइन डालकर रातभर के लिए भिगोएं। अगली सुबह इस पानी को पिएं। पाचन सुधारक अजवाइन के पानी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ विटामिन C और कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज नारियल पानी पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से
2. काली किशमिश का पानी - Black Raisins Water
काली किशमिश के पानी के अनेक फायदे होते हैं। काली किशमिश का पानी कब्ज को दूर करने में सहायक होता है, इसके साथ ही जिन लोगों को खांसी की शिकायत रहती है उनके लिए भी काली किशमिश का पानी लाभदायक होता है। काली किशमिश का पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो रोगों के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सकता है। साथ ही ये पानी वजन को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। 4-5 काली किशमिश को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इसे पिएं।
3. दालचीनी का पानी - Cinnamon Water
दालचीनी का पानी इंसुलिन रेजिस्टेंस को बैलेंस करने के लिए सहायक साबित हो सकता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। दालचीनी का पानी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए 2 इंच दालचीनी का टुकड़ा रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इस पानी को पिएं। दालचीनी का पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह उठकर सबसे पहले पिएं करी पत्ते का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
4. धनिया का पानी - Coriander Water
शरीर में थायराइड का लेवल बिगड़ने पर धनिये का पानी लाभकारी साबित हो सकता है। खासकर, हाइपोथायरायडिज्म में धनिये का पानी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही धनिये का पानी पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है और स्किन को हेल्दी बनाता है।
5. मेथी का पानी - Fenugreek Water
बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण आजकल महिलाएं PCOS की समस्या से जूझ रही हैं। ऐसे में मेथी का पानी लाभदायक साबित हो सकता है। मेथी में मौजूद विटामिन E, विटामिन A, विटामिन C और अन्य पोषक तत्व, शरीर में हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं। मेथी का पानी पाचन प्रक्रिया को सुधारने में मदद करता है, जिससे शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।
आप अपनी समस्याओं के आधार पर उचित इंफ्यूज्ड वॉटर पी सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि यह केवल सामान्य सलाह है और इन्हें अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
View this post on Instagram
All Images Credit- Freepik