
खानपान का असर सेहत पर देखने को मिलता है। यदि आप नियमित रूप से तली-भूनी चीजों को सेवन करते हैं, तो कुछ समय के बाद आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं में हाई बीपी और डायबिटीज को शामिल किया जा सकता है। दरअसल, लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से आज के समय में अधिकतर लोगों को किसी न किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए आपको लाइफस्टाइल को सही करना होगा। साथ ही, डाइट में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव करने की जरुरत हो सकती है। कई बार कुछ लोगों के मन में सवाल उठाता है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज नारियल पानी पी सकते हैं? आज इस लेख में डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या वाकई में ब्लड प्रेशर की समस्या वाले मरीज के लिए नारियल पानी पीने से कुछ असर पड़ता है।
हाई ब्लड प्रेशर क्या जोखिम हो सकता है?
नारियल पानी के गुणों के बारे में जानने से पहले, हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जानते हैं कि इस समस्या में क्या जोखिम हो सकता है। इस रोग को साइलेंट किलर कहा जाता है। इस स्थिति में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिसकी वजह से हार्ट और नसों पर दबाव पड़ता है। यदि, इसे नियंत्रित न किया जाए, तो इससे हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं जैसे गंभीर रोग का जोखिम बढ़ जाता है।
क्या नारियल पानी हाई ब्लड प्रेशर में पी सकते हैं - Is Coconut Water Good For High Blood Pressure Patient In Hindi
नारियल पानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके कई फायदे होते हैं। यही कारण है कि आज नारियल पानी दक्षिण राज्यों की तरह ही उत्तर में राज्यों में भी पसंद किया जाने लगा है। इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है, जबकि, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम शरीर के सोडियम के प्रभावों को कम करके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में सोडिम की अधिकता से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। शरीर के वासोडिलेशन को बढ़ाने और सोडियम रिटेनशन को कम करके, पोटेशियम ब्लड प्रेशर को हेल्दी लेवल के भीतर रखने में मदद करता है। नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा अन्य डिंक्स से अधिक होती है। इसलिए इसे हाई ब्लड प्रेशर में पीया जा सकता है।
नारियल पानी को अपने आहार में कैसे शामिल करें - How To Drink Coconut Water in High Blood Pressure In Hindi
- नारियल पानी को किसी पैकड बोतल में न खरीदें।
- नारियल पानी को नेचुरल रुप से प्राप्त नारियल से ही पिएं।
- इसके अंदर कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
इसे भी पढ़ें: क्या हाई ब्लड प्रेशर रोगी सेब खा सकते हैं? जानें इसे खाने से बीपी घटता है या बढ़ता है
नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स आपको हाई बीपी की समस्या में आराम पहुंचा सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप डाइट में नारियल पानी को शामिल कर सकते हैं। अगर, बीपी बेहद अधिक हो तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version