Doctor Verified

इसबगोल का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Who Should Not Eat Isabgol: कुछ हेल्थ कंडीशंस में इसबगोल का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। जानें इसका सेवन कब नहीं करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
इसबगोल का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Who Cannot Take Psyllium Husk: आयुर्वेद में इसबगोल को औषधि माना गया है। इसे अश्वबोल के नाम से भी जाना जाता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं में इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उनके लिए यह जड़ी-बूटी बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कब्ज, पेट दर्द, गैस व एसिडिटी और पेट में भारीपन से राहत मिलती है। इसके अलावा, हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में यह फायदेमंद है। इसके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती है इसलिए इसे वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसका सेवन करना हर किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगों को इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। इसबगोल किसे अवॉइड करना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख के माध्यम से जानें यह कैसे फायदेमंद है।

1 (3)

किन समस्याओं में इसबगोल का सेवन नहीं करना चाहिए? Who Should Avoid Isabgol

आंतो से जुड़ी समस्याएं- Intestinal Issues

जिन लोगों को आंतो से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आंतों में अल्सर, जख्म, सूजन या ब्लीडिंग होने पर इसका सेवन भूलकर भी न करें। क्योंकि इसबगोल आंतों को साफ करने में मदद करती है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। लेकिन अगर आंते ही कमजोर हैं, ऐसे में इसका सेवन करने से दस्त या आंतों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

पैरालिसिस वाले लोग- Paralysis

पैरालिसिस से ग्रस्त लोगों को भी इसबगोल खाने की मनाही होती है। इस समस्या में इसबगोल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह करना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके सेवन से बॉडी में ब्लड सप्लाई करने वाली नर्व को नुकसान हो सकता है। ऐसे में समस्या कम होने के बजाय ज्यादा बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- रात में सोने से पहले पानी में इसबगोल मिलाकर पिएं, एक्सपर्ट से जानें फायदे

लंबे समय तक सेवन के लिए- Long Term

इसबगोल एक जड़ी-बूटी है इसलिए इसे औषधि के रूप में भी खाया जाता है। लेकिन इसे रोज खाने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ लोग पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए रोज इसका सेवन करते हैं। लेकिन अगर आपको पाचन संबधित कोई बीमारी है, तो इसके सेवन के बजाय समस्या का इलाज लेना ज्यादा बेहतर होगा। इसे एक्सपर्ट की सलाह पर कुछ दिन तक ले सकते हैं। अगर आप रोज इसका सेवन करना चाहते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

गले से जुड़ा संक्रमण- Throat Infection

जिन लोगों को गले में दर्द या गले से जुड़ा कोई संक्रमण है उन्हें इसबगोल अवॉइड करना चाहिए। इसकी तासीर ज्यादा ठंड़ी होती है। ऐसे में कुछ संक्रमण में यह इंफेक्शन बढ़ाने की वजह भी हो सकता है। अगर आपको गले में खराश या कफ भी है, तो इसकी ठंड़ी तासीर से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए गले से जुड़ी समस्या में इसे अवॉइड करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- इसबगोल से बनाएं 5 तरह के बॉडी स्क्रब, इस्तेमाल से निकल जाएंगी डेड स्किन सेल्स

लेख में हमने जाना किन समस्याओं में इसबगोल नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही, इन हेल्थ इशुज में इसे अवॉइड करना जरूरी क्यों होता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

जीरा का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer