Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Doctor Verified

रात में सोने से पहले पानी में इसबगोल मिलाकर पिएं, एक्सपर्ट से जानें फायदे

सोने से पहले गुनगुने पानी में इसबगोल मिलाकर पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लेख में जानें यह कैसे फायदेमंद है।

Benefits of isabgol: आयुर्वेद में हर जड़ी-बूटी के फायदों पर बात की गई है। इसमें इसबगोल भी शामिल है। आयुर्वेद में इसे अश्वगोल कहा जाता है। ये जड़ी-बूटी कई तरह ही बीमारियों में फायदेमंद होती है। कुछ लोग इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी रोज इसका सेवन करते हैं। यह सफेद दरदरा पाउडर की तरह होता है, जिससे इसका सेवन करना भी आसान होता है। इसे पानी, दूध, जूस या किसी अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाकर खाया जा सकता है। लेकिन रात में सोने से पहले इसका सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप सोने से पहले गर्म पानी में इसबगोल मिलाकर पीते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ मिलता है। इसके फायदों के बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में।

01 (15)

कब्ज से राहत मिलती है- Relief In Constipation

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो इसके सेवन से आपको कब्ज से राहत मिलेगी। इसबगोल में फाइबर कंटेंट ज्यादा होता है। गर्म पानी में इसका सेवन करने से बॉडी में फाइबर कंटेंट बढ़ेगा और अगले दिन मलत्याग करना आसान होगा।

गैस और एसिडिटी नहीं होती- Gas and Acidity

गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी इसबगोल का सेवन करना फायदेमंद होता है। कुछ लोगों को खाना खाते ही गैस और एसिडिटी होने लगती है। ऐसे में गर्म पानी में इसबगोल मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट में एसिड कंट्रोल रहता है। इससे गैस शांत होती है और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- इसबगोल से बनाएं 5 तरह के बॉडी स्क्रब, इस्तेमाल से निकल जाएंगी डेड स्किन सेल्स

पेट में भारीपन महसूस नहीं होता- Heaviness

जिन लोगों को ब्लोटिंग या पेट में भारीपन रहने जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है। कुछ लोग खाना खाने के कुछ देर बाद ही भारीपन महसूस करने लगते हैं। लेकिन अगर रोज खाने के बाद इसबगोल का सेवन किया जाए, तो इससे पाचन संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं।

पेट दर्द से राहत मिलती है- Helps In Stomach Pain

कई बार भारी खाना खाने के बाद पेट में हल्का-हल्का दर्द महसूस होता है। यह दर्द खाना ठीक से न पचने के कारण होता है। ऐसे में गर्म पानी में इसबगोल पीने से बॉवल मूवमेंट बेहतर होता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट दर्द भी ठीक होता है।

इसे भी पढ़ें- वेट लॉस में मदद करेगा इसबगोल, नींबू और चिया सीड्स से बनी ड्रिंक, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

वेट लॉस में मदद मिलती हैं- Helps in Weight Loss

अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद होगा। गर्म पानी में इसबगोल मिलाकर पीने से वेट लॉस करने में मदद मिलेगी। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और कैलोरी फास्ट बर्न होगी।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा- Control Cholesterol

इसबगोल को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल पिघलाने में मदद करता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल मेंटेन रखने में मदद मिलेगी।

आप रात में सोने से एक या दो घंटे पहले इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है तुंबा फल, आयुर्वेदाचार्य से जानें खाने का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 06, 2025 19:09 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content