Tue Oct 27, 2026 | 01:19 AM IST

Doctor Verified

एक साथ खाएं इसबगोल और मिश्री, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Isabgol With Mishri Benefits: इसबगोल और मिश्री शरीर की गर्मी कंट्रोल करने, खून से जुड़ी समस्याएं और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद होती है।
एक साथ खाएं इसबगोल और मिश्री, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदेएक साथ खाएं इसबगोल और मिश्री, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Isabgol With Mishri Benefits: खानपान का सही ध्यान न रखने से आपका शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, तो वहीं कुछ चीजों की अधिक मात्रा सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है। अगर आप शरीर को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं, तो इसबगोल और मिश्री का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इसबगोल और मिश्री को आयुर्वेद में रामबाण माना गया है। आयुर्वेद में इन चीजों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसबगोल में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं मिश्री भी अनोकों औषधीय गुणों से युक्त होती है और इसका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और कई गंभीर बीमारियों बचाव होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसबगोल और मिश्री का एक साथ सेवन करने के फायदे।

इसबगोल और मिश्री खाने के फायदे- Eating Isabgol With Mishri Benefits in Hindi

इसबगोल का सेवन करने से पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आप इसबगोल और मिश्री का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने से लेकर कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने में भी मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "इसका सेवन करने से शरीर की गर्मी कंट्रोल करने, खून से जुड़ी समस्याएं और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। मिश्री और इसबगोल का सेवन दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।"

Isabgol With Mishri BenefitsIsabgol With Mishri Benefits

इसे भी पढ़ें: धागे वाली मिश्री खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में ऐसे करें शामिल

इसबगोल और मिश्री खाने के फायदे-

1. कब्ज में फायदेमंद

कब्ज जैसी गंभीर समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ईसबगोल और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और लैक्सेटिव प्रभाव आपकी कब्ज और मल त्याग की परेशानी को दूर कर सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को बहुत फायदा मिलता है।

2. पाइल्स ब्लीडिंग में

बवासीर की बीमारी में मरीज को मलत्याग करते समय ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप नियमित रूप से इसबगोल और मिश्री का सेवन करें। ईसबगोल की भूसी में फाइबर होता है, जो रक्तस्त्राव कम कर सकता है। ये बवासीर के लक्षणों को भी कम करता है। 

3. कमजोरी दूर करे

शरीर में कमजोरी की समस्या को दूर करने के लिए भी इसबगोल और मिश्री का पाउडर बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को पर्याप्त पोषण देने का काम करते हैं। इसे आप दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। 

4. मुंह के छालों को दूर करने में फायदेमंद

मुंह में छाले या माउथ अल्सर की समस्या में इसबगोल और मिश्री का एकसाथ सेवन फायदेमंद होता है। मिश्री में मौजूद गुण मुंह में छाले की समस्या में शीतलता देने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंह में छाले होने पर फायदेमंद है ईसबगोल की भूसी का सेवन, इन 7 तरीकों से करें सेवन

इसबगोल और मिश्री पाउडर को आप दूध या गर्म पानी के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा सुबह के समय इसबगोल और मिश्री का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। किसी भी बीमारी में इसका सेवन करने से पहले इसकी मात्रा और साइड इफेक्ट्स से जुड़ी जानकारी डॉक्टर से जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

→ क्या दही खाने के बाद चाय-कॉफी पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 01, 2023 20:11 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh