
Health Benefits Of Mishri Or Rock Sugar: धागे वाली मिश्री शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आज के समय में जब अधिकतर लोग मीठा खाने से बचते हैं। ऐसे में डाइट में सीमित मात्रा में धागे वाली मिश्री को शामिल किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार धागे वाली मिश्री के सेवन से शरीर हेल्दी रहता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और आयरन पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। धागे वाली मिश्री को मुख्य रूप से गन्ने और खजूर के रस से तैयार किया जाता है। यह चीनी से कम मीठी होती है। इसे धागे वाली मिश्री के साथ रॉक शुगर भी कहा जाता है। इसके सेवन से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। इसका इस्तेमाल खाने के साथ दूध में डालकर भी किया जा सकता है। धागे वाली मिश्री पेट को ठंडा रखने के साथ बवासीर की समस्या में भी राहत देती है। आइए जानते हैं धागे वाली मिश्री खाने के अन्य फायदों के बारे में सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से।
वजन कम करने में मददगार
धागे वाली मिश्री के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें चीनी के मुकाबले कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन को कम करती है। वजन कम करने के लिए धागे वाली मिश्री को सौंफ के साथ मिलाकर पीस लें। इसको सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
धागे वाली मिश्री के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच को दूर करता हैं। इसके सेवन से पेट साफ रहता है और खाना भी ठीक से पचता है। धागे वाली मिश्री में डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं, जो पेट को हेल्दी रखते हैं।
इसे भी पढ़ें- सीने में जलन को कम करने के लिए पिएं ये हर्बल ड्रिंक, तेजी से मिलेगा फायदा
एनीमिया में फायदेमंद
धागे वाली मिश्री के सेवन से एनीमिया में भी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है। धागे वाली मिश्री के सेवन से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
तनाव से राहत
धागे वाली मिश्री के सेवन से तनाव से राहत मिलने के साथ स्ट्रेस भी दूर होता है। इस मिश्री के सेवन से तांत्रिका तंत्र शांत होती है। इस कारण स्ट्रेस कम होता है। अगर आप तनाव को महसूस कर रहे है, तो डाइट में धागे वाली मिश्री को अवश्य शामिल करें। इसके सेवन से तनाव कम होने में मदद मिलेगी।
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
धागे वाली मिश्री के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। धागे वाली मिश्री में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखं की रोशनी को बढ़ने के साथ आंखों को हेल्दी भी रखता है। धागे वाली मिश्री के सेवन से मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट से होने वाली समस्या भी दूर होती है।
धागे वाली मिश्री शरीर के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version