Doctor Verified

नीम के साथ करें मिश्री का सेवन, सेहत को मिलेंगे लाजवाब फायदे

नीम और मिश्री दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसलिए, आइए जानते हैं नीम के साथ मिश्री खाने के क्या-क्या फायदे हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
नीम के साथ करें मिश्री का सेवन, सेहत को मिलेंगे लाजवाब फायदे


आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज और बचाव के लिए किया जाता रहा है। घाव से लेकर शरीर के अंदरुनी समस्याओं को ठीक करने में नीम काफी उपयोगी मानी जाती है। यह एक ऐसा पौधा है, जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जबकि मिश्री का इस्तेमाल भी आयुर्वेद में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करती है। कई लोग नीम के साथ मिश्री का सेवन करते हैं, ताकि इसके कड़वे स्वाद को कम किया जा सके। लेकिन, क्या आपको पता है नीम के साथ मिश्री का सेवन सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी से जानते हैं कि नीम और मिश्री एक साथ खाने के क्या फायदे हैं?

नीम के साथ मिश्री खाने के फायदे - Neem With Mishri Eating Benefits in Hindi

डॉ. अनंत त्रिपाठी से नीम के साथ मिश्री का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, आइए जानते हैं-

1. इम्यूनिटी बढ़ाएं

नीम का सेवन करने से शरीर अंदर से साफ होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है। जबकि मिश्री का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। हर सुबह आप खाली पेट 5 से 7 नीम की पत्तियां और बराबर मात्रा में मिश्री एक साथ चबा लें। इन दोनों को एक साथ खाने से मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है, वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है और इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है।  

इसे भी पढ़ें: क्या नीम पेट के संक्रमण को ठीक कर सकता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

2. स्किन के लिए फायदेमंद

नीम खाने से खून साफ होता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे पिंपल्स, एक्ने, एलर्जी और अन्य स्किन समस्याओं से राहत मिलती है। मिश्री आपके शरीर को ठंडा रखता है। इन दोनों को एक साथ खाने से स्किन साफ और बेदाग होती है, झाइयां और दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन नेचुरल तरीके से चमकदार बनती है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप नीम की पत्तियों और मिश्री को पीसकर पेस्ट बना लें और रोजाना सुबह इसका सेवन करें।

Neem-with-mishri-benefits-inside

3. डायबिटीज में फायदेमंद

नीम आपके शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। मिश्री का सेवन नीम के साथ सीमित मात्रा में करना डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। नीम और मिश्री को एक साथ खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है और अग्नाशय के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाता है।

4. पाचन तंत्र मजबूत करता है

नीम पेट के कीड़ों को मारने और आंतों की सफाई करने में मदद करता है। जबकि मिश्री पेट को ठंडक देने और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाता है। नीम पाउडर और मिश्री को गर्म पानी के साथ पीने से कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है, भूख बढ़ाता है और आंतों की सफाई करता है।

इसे भी पढ़ें: हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए फायदेमंद है नीम और गिलोय जूस, जानें कब करें सेवन

5. ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के कीटाणुओं को मारते हैं। जबकि मिश्री मुंह को साफ और ताजगी देने में मदद करता है नीम की पत्तियों और मिश्री को सुबह खाली पेट चबाने से मुंह की बदबू दूर करने, मसूड़ों से खून आने और दांत को मजबूत बनाने में मदद करता है।

निष्कर्ष

नीम और मिश्री का मिश्रण एक नेचुरल इलाज है, जिसका सेवन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से और सीमित मात्रा में नीम और मिश्री खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, स्किन हेल्दी होती है और पाचन बेहतर होता है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

बालों को करना है घुटने तक लंबा तो सरसों के तेल में मिलाकर लगा लें ये 5 चीजें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 02, 2025 20:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS