Doctor Verified

क्या नीम पेट के संक्रमण को ठीक कर सकता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर नीम में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, लेकिन क्या इससे पेट के इंफेक्शन से राहत मिलती है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नीम पेट के संक्रमण को ठीक कर सकता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें


Can Neem Cure Stomach Infection In Hindi: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर नीम में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। आयुर्वेद में नीम को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने, सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में मिलती हैं। लेकिन क्या नीम से पेट के इंफेक्शन को कम किया जा सकता है? बता दें, पेट में इंफेक्शन होने के कारण लोगों को दस्त, पेट में दर्द, मतली, बुखार, पेट फूलने और उल्टी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी (Dr. Anant Tripathi of Archit Ayurvedic Clinic, Sector 12, Noida) से जानें क्या नीम पेट के संक्रमण को ठीक कर सकता है?

क्या नीम पेट के इंफेक्शन को ठीक कर सकता है? - Can Neem Cure Stomach Infection?

डॉ. अनंत त्रिपाठी के अनुसार, नीम में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पेट के इंफेक्शन से बचाव करने और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे पेट की ऐंठन को कम करने, सूजन को कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए इन 5 तरीकों से करें नीम का इस्तेमाल, दर्द से मिलेगा आराम

can neem cure stomach infection in hindi 01 (5)

डॉ. अनंत बताते हैं कि नीम के पत्ति में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पेट में मौजूद बैक्टीरिया को फ्लश करने शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। 

पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए नीम का सेवन कैसे करें? - How To Consume Neem To Avoid Stomach Infection?

पेट के इंफेक्शन से बचने और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचने के लिए नीम का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है।

नीम के पत्तों का रस

पेट के इंफेक्शन की समस्या से राहत के लिए नीम के पत्तों के रस का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें। अब नीम के पत्तियों को पानी में मिलाकर रस बना लें। अब खाली में थोड़ी सी मात्रा में इसका सेवन करें। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ध्यान रहे, इसका ज्यादा सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें: आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है नीम की पत्तियां, जानें खाने का तरीका

नीम का पाउडर

पेट के संक्रमण से बचने के लिए 1/4 छोटी चम्मच पाउडर को शहद के साथ अच्छे से मिला लें और इसका सेवन करें। इससे खून को साफ करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे पेट के बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

नीम सप्लीमेंट्स

पेट के संक्रमण को कम करने के लिए नीम के सप्लीमेंट्स का सेवन भी किया जा सकता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

निष्कर्ष

नीम में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पेट के इंफेक्शन की समस्या से बचाव करने, ऐंठन को दूर करने, शरीर को डिटॉक्स करने, सूजन को कम करने, पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। ऐसे में नीम के पत्तों के रस, नीम के पाउडर और नीम सप्लीमेंट्स का सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • नीम के पत्ते खाने से कौन सा रोग ठीक होता है?

    नीम के पत्तों में मौजूद औषधीय गुण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इनका सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, स्किन को हेल्दी रखने, मुंहासों को दूर करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और मुंह के इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • नीम कब नहीं खाना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी के दौरान, ब्रेस्टफीडिंग कराने, छोटे बच्चे, लो ब्लड प्रेशर, लो ब्लड शुगर, एलर्जी होने और किसी भी मेडिकल कंडीशन की स्थिति होने पर नीम का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है।
  • सुबह खाली पेट नीम के कितने पत्ते खाने चाहिए?

    औषधीय गुणों से भरपूर नीम के पत्तों में 2 से 5 कोमल पत्तों तो चबाना फायदेमंद है। इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

 

 

 

Read Next

औषधीय गुणों से भरपूर है जायफल, जानें इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 30, 2025 20:03 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 30, 2025 20:03 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS