Doctor Verified

क्या नीम से पित्ती ठीक हो सकती है? डॉक्टर से जानें खुजली और जलन से कैसे दिलाता है राहत

Can Neem Cure Hives in Hindi: नीम औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह पित्ती की समस्या को ठीक करने में असरदार होती है। नीम जलन और खुजली की समस्या से भी राहत दिलाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नीम से पित्ती ठीक हो सकती है? डॉक्टर से जानें खुजली और जलन से कैसे दिलाता है राहत


Can Neem Cure Hives in Hindi: नीम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसकी पत्तियों में एंटीफंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरस और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। नीम ओरल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। नीम की पत्तियां बॉडी को डिटॉक्स करती हैं और पाचन-तंत्र को मजबूत बनाती हैं। इतना ही नहीं, नीम की पत्तियों को डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नीम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या नीम की पत्तियां ठी पित्ती की समस्या कोक कर सकती हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि नीम से पित्ती ठीक हो सकती है या नहीं?

क्या नीम से पित्ती ठीक हो सकती है?- Can Neem Cure Hives in Hindi

जी हां, नीम की पत्तियों से पित्ती की समस्या ठीक हो सकती है। अगर आपको बारिश के मौसम में पित्ती निकलती है, तो इस मौसम में नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करना सही होता है। नीम की पत्तियां पित्ती को ठीक कर सकती हैं। अगर आपको पित्ती निकलती है, तो नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करने से फोड़े-फुंसियां, खुजली और जलन की समस्या से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या सच में चिकनपॉक्स (छोटी माता) होने पर आसपास नीम की पत्तियां रखने से आराम मिलता है? जानें डॉक्टर से

neem-for-pitti-inside

पित्ती होने पर नीम का इस्तेमाल कैसे करें?

पित्ती होने पर आप नीम की पत्तियों को उबाल सकते हैं। इसका काढ़ा पीने से पित्ती को ठीक किया जा सकता है।
नीम की पत्तियों का पाउडर लेना भी फायदेमंद होता है। पित्ती होने पर नीम की पत्तियों के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं या फिर इसके पाउडर को प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए नीम कैसे इस्तेमाल करें? जानें एक्सपर्ट से

पित्ती होने पर नीम का सेवन कब करना चाहिए?

पित्ती को शांत करने के लिए आप सुबह और शाम को खाली पेट नीम की पत्तियों का पाउडर या काढ़ा ले सकते हैं। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से समस्या से राहत मिल सकती है।

Read Next

ग्लोइंग स्किन के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version