Doctor Verified

क्या नीम के पत्ते चबाने से शुगर कंट्रोल रहता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

ब्लड शुगर मेंटेन रखने के लिए कई लोग सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाते हैं। लेकिन क्या नीम के पत्ते चबाने से ब्लड शुगर वाकई कंट्रोल होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नीम के पत्ते चबाने से शुगर कंट्रोल रहता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से


Does Neem Leaves Reduce Blood Sugar: आयुर्वेद में नीम को औषधि माना जाता है। इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। नीम के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा भी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। ये गुण बॉडी को डिटॉक्स करने और इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद करते हैं। त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं में नीम का लेप लगाना फायदेमंद माना जाता है। ब्लड शुगर में भी नीम फायदेमंद माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि अगर खाली पेट नीम के पत्ते खाए जाएं, तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने उज्जैन स्थित लक्ष्मी क्लिनिक एंड मेडिकोज के बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ. महेंद्र लालवानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-06-19T184323.863

क्या नीम के पत्ते चबाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होती है? Can Chewing Neem Leaves Control Blood Sugar

डायबिटीज मैनेज करने के लिए नीम के पत्तों को आयुर्वेदिक दवाओं में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए इसे डायबिटीज के लिए असरदार घरेलू नुस्खा माना जा सकता है। अगर आप रोज खाली पेट इसे चबाकर खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे के लिए नीम के फूल का उपयोग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका

ब्लड शुगर मैनेज करने में नीम कैसे फायदेमंद है? How Neem Beneficial To Control Blood Sugar

कई अध्ययनों में यह पाया गया है नीम इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव करता है। यह ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में भी मदद करता है। नीम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइपोग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं। ये प्राकृतिक गुण ब्लड शुगर लेवल कम करने में भी मदद करते हैं। लेकिन, इसे सप्लीमेंट या हेल्दी डाइट के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसे डायबिटीज में दवा की तरह जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

सेहत के लिए नीम के पत्तों के लिए फायदे- Health Benefits of Neem Leaves

  • त्वचा संबंधित समस्याओं में नीम के पत्तों को फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद करते हैं।
  • मुंह से बदबू आना पर भी नीम के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल बैक्टीरिया से लड़ने और ओरल हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। इसे दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन और दांत में कीड़ा लगने जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है।
  • नीम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बॉडी को फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों का खतरा दूर होता है।
  • नीम के पत्तों के सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है। इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर आते हैं और बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • नीम के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं। इसे सेवन से सूजन से होने वाली बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें- बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाना है बेहद लाभकारी, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे

इन बातों का रखें ध्यान

  • डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए अगर आप नीम के पत्ते खा रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि, हेल्थ कंडीशन के मुताबिक इसका असर हर पेशेंट पर अलग-अलग हो सकता है।
  • नीम के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन इसे किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा की तरह सेवन नहीं किया जा सकता है।
  • नीम के सेवन के बाद आपके ब्लड शुगर पर क्या असर पड़ता है, इस पर ध्यान जरूर दें। इससे आपको नीम सूट होने या न होने का पता चलेगा।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक, नीम के सेवन से डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसे डायबिटीज की दवाओं की जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के साथ इसका सेवन करते हैं, तो नीम ज्यादा असरदार होगा। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

फैटी लिवर में पिएं गिलोय और अदरक का काढ़ा, परेशानी होगी कम

Disclaimer