देश में हाई ब्लड शुगर वाले रोगियों की संख्या बढ़ रही है और इसके पीछे की मुख्य वजह सेडेंटरी लाइफस्टाइल, ज्यादा स्ट्रेस लेना और खराब खानपान है। इसके अलावा बढ़ता वजन भी ब्लड शुगर का कारण है। यह हम सभी जानते हैं कि अच्छी और हेल्दी डाइट बीमारियों को रोकने में मदद करती हैं, लेकिन समय की कमी और सही साधन न होने की वजह से हम हेल्दी डाइट को पूरी तरह से अपना नहीं पा रहे हैं।
जिस स्पीड के साथ बीमारियां बढ़ रही हैं, उस स्पीड के साथ हमे अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। हम क्या खा रहे हैं, शारीरिक गतिविधियां हमारी कितनी हैं, हम अपने तनाव को किस तरह से मैनेज कर रहे हैं आदि पर हमारी नजर होनी चाहिए। भारत में हमेशा से ही बीमारियों को रोकने के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपनाया जाता रहा है। विशेषज्ञों द्वारा उन आहारों का सेवन करने के लिए सुझाव दिए जा रहे हैं, जो पौष्टिकता से भरपूर हो और शरीर को कुदरती शक्ति प्रदान करे।
ब्लड शुगर की रोकथाम
Jamun Neem Karela Juice एक ऐसा प्राकृतिक पेय-पदार्थ है, जिसे खास तौर पर हेल्दी ब्लड शुगर को प्रबंध करने के लिए बनाया गया है। इसके इंग्रीडिएंट्स में जामुन, नीम और करेला शामिल है। जामुन एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, नीम एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जबकि करेले में विटामिन सी और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह जूस हेल्दी ब्लड शुगर को मैनेज करने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी रोकने में मदद करता है।
मेटाबॉलिक लेवल को करे सपोर्ट और इम्यूनिटी बढ़ाए
Jamun Neem Karela Juice से इम्यूनिटी बढ़ती है, जो वायरस और बैक्टीरिया से उत्पन्न बीमारियों को नियंत्रित करता है। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से शरीर के मेटाबॉलिक लेवल को सपोर्ट मिलता है। शरीर में अगर मेटाबॉलिज्म का स्तर सही रहता है, तो इससे बॉडी सेल्स अच्छे से ग्रो करते हैं, शरीर का तापमान और हार्मोन का स्तर भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है।
पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा
लोगों की जिस तरह की खराब लाइफस्टाइल है, उससे उनका पाचन तंत्र भी खराब हो रहा है। इसके लिए वो तरह-तरह की दवाइयां भी ले रहे हैं। Jamun Neem Karela Juice पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे आहार को पचाने और उसे उर्जा में बदलने में मदद मिलती है।
कैसे करें इस्तेमाल
Dabur Jamun Neem Karela Juice के बोतल को अच्छे से शेक करें। रोजाना दो बार 10 या 20 ml (एक या दो चम्मच) इसका सेवन करें। आप इसे 100 से 150ml पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। स्वाद को बदलने के लिए अगर जरूरी है तो आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
हमारे आसपास ब्लड शुगर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है और बीमारी हो जाने के बाद लोग डॉक्टर और हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे हैं। यह ऐसी बीमारी है जो लंबे समय तक साथ रहती है या पूरी जिंदगी रहती है। हालांकि, हेल्दी ग्लूकोज को मैनेज करके हम ब्लड शुगर की संभावना को कम कर सकते हैं। Jamun Neem Karela Juice से शरीर में हेल्दी ग्लूकोज को मैनेज करने में मदद मिलती है। इसके और भी फायदे हैं जो शरीर की सेहत के लिए सही है।
This article is written by Brand Desk