Doctor Verified

मिश्री या गुड़: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें किसे क्या खाना चाहिए

Difference Between Jaggery And Mishri: स्वास्थ्य के लिहाज से जानें गुड़ और मिश्री में क्या है बेहतर।
  • SHARE
  • FOLLOW
मिश्री या गुड़: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें किसे क्या खाना चाहिए


Difference Between Jaggery And Mishri: गुड़ और मिश्री का उपयोग लगभग हर किचन में होता है। दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होने के साथ चीनी का एक अच्छा विकल्प है। गुड़ ताजा गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। वहीं मिश्री एक नेचुरल शुगर है, जो बिना किसी केमिकल डाले तैयार की जाती है। आज के समय में जब हर कोई चीनी खाने से बचता है,तो चीजों को हल्का मीठा करने के लिए इन दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी12 पाया जाता हैं। वहीं मिश्री में कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए पाया जाता है। गुड़ शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ शरीर को एनर्जी देती हैं। गुड़ और मिश्री दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार मिश्री या गुड़ सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद है। Ayurveda Doctor Varalakshmi Yanamandra ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों में अंतर बता रही हैं।

1. ठंडा और गर्म

मिश्री

मिश्री की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में गर्म पैदा करने से रोकती है। गर्मी के मौसम में इनका उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से पित्त दोष को संतुलित करने में मदद मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। ये गर्मी में शरीर को ठंडा रखती है।

गुड़

गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे गर्मी में कम खाने की सलाह दी जाती है। ये वात और कफ दोषों को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। ये बेचैनी और अनिद्रा को दूर करने के साथ कई बीमारियों से बचाव करता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaralakshmi)

2. पाचन के लिए फायदेमंद

मिश्री

मिश्री पाचन-तंत्र को शांत करती है और पाचन से जुड़ी समस्या से राहत देती है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण इसके सेवन से ब्लडल शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। ये एक नेचुरल स्वीटनर है, जो खांसी की समस्या से भी राहत देती है।

गुड़

गुड़ पाचन को मजबूत करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करता है और रक्त को शुद्ध करता है। गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ हीमोग्लोबिन की समस्या से राहत मिलती है। गुड़ में एंटीऑक्सिडेंट और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

good digestion

3. कई समस्याओं में फायदेमंद

मिश्री

मिश्री की तासीर ठंडी होने के कारण इसके सेवन से गले की जलन दूर होने के साथ एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत देती हैं। ये खाने को पचाने के साथ गैस, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करती हैं।

गुड़

गुड़ एनीमिया को दूर करने के साथ पाचन से संबंधी समस्याओं को दूर करता हैं। इसके सेवन से श्वसन संबंधी बीमारियों के लक्षणों से राहत मिलती है। गुड़ के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- आंतों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स, दूर होंगी पाचन से जुड़ी समस्या 

4. एनर्जी से भरपूर

मिश्री

मिश्री के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ मानसिक शुद्धि को बढ़ावा देता है। मिश्री का सेवन दूध में मिलाकर किया जा सकता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

गुड़

गुड़ शरीर को ताकत देने के साथ शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। ये स्ट्रेंथ को बढ़ावा देने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है। वहीं गुड़ को दूध के साथ लेने से बचना चाहिए क्योंकि दोनों की तासीर अलग होती है। 

गुड़ और मिश्री दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद है। आप अपनी जरूरत के अनुसार डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन कर सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

बवासीर से परेशान हैं, तो कचनार का करें सेवन, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version