
Psyllium husk: इसबगोल, फाइबर और रफेज से भरपूर है और वेट लॉस से लेकर तरह-तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं में मददगार है। इसबगोल, आंतों को साफ करने के साथ पेट का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा यह शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार है। यह आंतों की गति को तेज करने के साथ बैली फैट घटाने में मददगार है। साथ ही इसबगोल मल को मुलायम बनाने के साथ पेट साफ को साफ करने में मददगार है। ये कई छोटी-छोटी बीमारियों को कम करने में मददगार है। जैसे मुंह में छाले होने पर, पेट की गर्मी कम करने और फिर बवासीर की समस्या को कम करने में मददगार है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को इसके सेवन का सही तरीका नहीं मालूम होता। लोग इसे गर्म पानी, दूध, दही या अपनी पसंद अनुसार किसी भी चीज में मिलाकर ले लेते हैं। ऐसे में Rakhi Maiti, Founder of Regoras & Aromatherapist और Nutritionist Navita Goyal से जानते हैं।
दूध या दही, इसबगोल किसके साथ लेना चाहिए-Right way to have psyllium husk in Hindi
इसबगोल (psyllium husk) आंत के स्वास्थ्य का समर्थन करता है, लेकिन आप इसे कैसे लेते हैं यह आपकी समस्या पर निर्भर करता है। हालांकि, इसका सेवन आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं के अनुसार करना चाहिए ताकि यह प्रभावी तरीके से आपके लिए काम करे। जैसे कि
- -कब्ज के लिए आप दूध में इसबगोल मिलाकर ले सकते हैं। रात में गर्म दूध के साथ 1.5 चम्मच इसबगोल लें। यह मल को नरम करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसके बाद कुछ घूंट पानी पिएं।
- -दस्त या IBS की समस्या के लिए आप इसबगोल को दही के साथ ले सकते हैं। इसके लिए आपको करना यह है कि दोपहर के भोजन के बाद 1 चम्मच इसबगोल को 2 बड़े चम्मच गाढ़े, सादे दही के साथ मिलाएं। यह आंत को आराम देता है और मल को कसता है। मीठा या नमकीन दही न खाएं।
- -सामान्य पाचन या डिटॉक्स के लिए आप ठंडे पानी के साथ इसबगोल ले सकते हैं। 1 चम्मच इसबगोल को गर्म या ठंडे पानी के साथ भोजन के बाद लें। ज्यादा फाइबर के लिए इसका एक पूरा गिलास पानी पिएं।
- -इसबगोल एक प्राकृतिक प्रीबायोटिक है, यह हाइड्रेट करता है, मल को बढ़ाता है, आंत के बैक्टीरिया का समर्थन करता है और आंतों की परत को आराम देता है।
इसे भी पढ़ें: इसबगोल का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें
तो इन तमाम प्रकार से आप इसबगोल को ले सकते हैं। साथ ही आप इसबगोल को सत्तू या फिर नींबू पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं जो कि मेटाबोलिक रेट तेज करने के साथ आपको बॉडी डिटॉक्स में मदद कर सकता है। गर्मियों में तो आप इसबगोल के सेवन के तरीके में पूरी तरह से बदलाव कर सकते हैं।

गर्मियों में इसबगोल का सेवन करते समय इन बातों का रखें ध्यान-Tips to consider psyllium husk in summers in hindi
गर्मियों में इसबगोल का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे कि
- -साइलियम की भूसी लेते समय खूब पानी पिएं ताकि फाइबर आपके पाचन तंत्र से होकर गुजरे।
- - छोटी- छोटी खुराक में इसबगोल का सेवन करें। लगभग 1-2 चम्मच से शुरू करें और धीरे-धीरे अपने शरीर के अनुकूल होने पर खुराक बढ़ाएं। ज्यादा मात्रा में इसबगोल का सेवन करने से बचें।
- -पानी या जूस के साथ आप इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। जैसे सेब या अंगूर के जूस में मिलाकर आप इसबगोल ले सकते हैं।
- -आप नारियल पानी में इसबगोल मिलाकर ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बेजान त्वचा और मुंहासों की समस्या में फायदेमंद है इसबगोल, जानें फायदे और त्वचा पर लगाने का तरीका
ध्यान रखें इसबगोल भोजन के साथ लेने से बचें या खाने के तुरंत पहले या बाद में लेने से भी बचें। अपने शरीर की प्रतिक्रिया पर नजर रखें और इस बात पर ध्यान दें कि आपका शरीर इसबगोल पर कैसे प्रतिक्रिया करता है और अगर आपको असुविधा या पाचन संबंधी समस्या महसूस होती है तो अपनी खुराक को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। डॉक्टर से बात करे ताकि इसकी वजह से आपको कब्ज और डिहाइड्रेशन की समस्या न होने लगे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version