Doctor Verified

हर्निया सर्जरी के बाद कैसी होनी चाहिए डाइट? मानें एक्सपर्ट की सलाह

Hernia Surgery Ke Baad Kya Khana Chahiye: हर्निया सर्जरी के बाद ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जिससे रिकवरी में मदद मिले। जानें, डाइट में क्या शामिल करें और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हर्निया सर्जरी के बाद कैसी होनी चाहिए डाइट? मानें एक्सपर्ट की सलाह


Post Hernia Surgery Diet In Hindi: हर्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर के किसी अंग का हिस्सा किसी कमजोर मांसपेशी, टिश्यूज या वीक स्पॉट से बाहर निकल आता है। ऐसा आमतौर पर पेट या नाभि के आसपास अधिक देखने को मिलता है। हर्निया होने पर उभरती ही त्वचा आसानी से नेकेड आई से देखी जा सकती है। हालांकि, खांसने और छींकने के दौरान इनका आकार और ज्यादा उभरकर आता है। इसके अलावा, हर्निया के मरीजों को इससे दर्द, तकलीफ और असहजता बनी रहती है। विशेषकर कोई सामान उठने में दर्द बढ़ जाता है। वहीं, अगर किसी को स्ट्रैंग्युलेटेड हर्निया है, तो कंडीशन और भी खराब हो जाती है। स्ट्रैंग्युलेटेड हर्निया के कारण प्रभावित हिस्से में ब्लड सप्लाई बाधित हो जाती है। ऐसे में मरीज को तीव्र दर्द, उल्टी, मतली और मल त्याग प्रक्रिया में दर्द हो सकता है। बहरहाल, कई मामलो में हर्निया रिमूव करने के लिए इसका सर्जरी की जाती है। इससे भले ही आराम आ जाता है। लेकिन, सर्जरी के बाद इसकी रिकवरी के लिए आवश्यक है कि आप अच्छी डाइट फॉलो करें। आइए, जानते हैं हर्निया के बाद आपको किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए। इस संबंध में हमने ग्रेटर नॉएडा स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में Consultant - Gen & laproscopic Surgery डॉ. प्रतीक वर्धन से बात की। (Hernia Surgery Ke Baad Kya Khana Chahiye)

हर्निया सर्जरी के बाद कैसी डाइट फॉलो करें- Post Hernia Surgery Diet In Hindi

post hernia surgery diet  01 (6)

हर्निया सर्जरी के बाद क्या खाएं

खाएं लीन प्रोटीन

हर्निया सर्जरी के बाद मरीज को चाहिए कि वे अपनी डाइट में लीन प्रोटीन को शामिल करें। लीन प्रोटीन में अंडा, मछली, चिकन और दालें शामिल हैं। असल में, सर्जरी के बाद टिश्यूज रिकवरी के लिए लीन प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। लीन प्रोटीन डैमेज टिश्यूज को रिबिल्ड करता है, हीलिंग प्रोसेस को सपोर्ट करता है और पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेंथ देता है।

हाई फाइबर फूड खाएं

साबुत अनाज, जैसे ओटमील और ब्राउन राइस, फल जैसे पपीता, सेब और केला और सब्जियां हाई फाइबर का अच्छा स्रोत है। हर्निया सर्जरी के बाद हाई फाइबर युक्त फूड को शामिल करना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। ध्यान रखें कि हर्निया सर्जरी के बाद सबसे कॉमन समस्या कब्ज की होती है। असल में, मल त्याग प्रक्रिया के दौरान पेट की मांसपेशियों पर दबाव बनता है, जिससे सर्जरी के बाद जटिलताएं बढ़ जाती हैं। इससे हर्निया के दोबारा होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। इस तरह की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए हाई फाइबर युक्त फूड का सेवन किया जाना जरूरी होता है।

प्रोबायोटिक्स डाइट लें

हर्निया सर्जरी के बाद दही और फर्मेंटेड फूड का सेवन भी किया जाना लाभकारी हो सकता है। असल में, प्रोबोयाटिक् चीजों को डाइट में शामिल करने से गेट हेल्थ में सुधार होता है, संक्रमण का रिस्क कम होता है और ओवर ऑल हेल्थ में भी बदलाव देखने को मिलता है। यही नहीं, हर्निया सर्जरी के बाद गट बैक्टीरिया का बैलेंस भी असंतुलित हो जाता है। जबकि, डाइट में प्रोबोयाटिक्स को शामिल करने से गट बैक्टीरिया को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

हर्निया सर्जरी के बाद क्या न खाएं

2

  1. हर्निया सर्जरी के बाद ऐसी कोई चीज डाइट में शामिल न करें, जिससे कब्ज की समस्या ट्रिगर हो सकती है। इसमें प्रोसेसड फूड, रेड मीट, डेयरी प्रोडक्ट आदि शामिल हैं।
  2. हर्निया सर्जरी के बाद ऑयली चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
  3. जंक फूड भी हर्निया सर्जरी के बाद नहीं खाए जाने चाहिए। इससे रिकवरी धीमी होती है और सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
  4. हर्निया सर्जरी के बाद कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन भी अनहेल्दी होता है।
All Image Credit: Freepik

FAQ

  • हर्निया का ऑपरेशन होने के बाद क्या खाना चाहिए?

    हर्निया ऑपरेशन के बाद ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो पचने में आसान हों। इसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन शामिल हैं। इसके अलावा, व्यक्ति को पूरी तरह हाइड्रेट रहना चाहिए। 
  • हर्निया ऑपरेशन के बाद क्या परहेज करना चाहिए?

    हर्निया ऑपरेशन के बाद मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, धूम्रपान नहीं करना चाहिए अैर शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • क्या हम हर्निया के दौरान दूध पी सकते हैं?

    हर्निया के दौरान आपको दूध और दूध से बने प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन क्षमता प्रभावित हो सकती है।

 

 

 

Read Next

क्‍या बच्‍चों को एलोवेरा जूस प‍िलाना सही है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Disclaimer