Doctor Verified

क्या डिलीवरी के बाद सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

कई महिलाएं स्तनपान कराते हुए सप्लीमेंट्स का सेवन बंद कर देती  हैं। उनका मानना है कि सप्लीमेंट्स का बच्चे पर बुरा असर हो सकता है। आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डिलीवरी के बाद सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

प्रेग्नेंसी और बच्चे को पालना 2 ऐसे विषय हैं, जिनको लेकर देशभर में बहुत से मिथक भी फैले हुए हैं। हर कोई माताओं को अलग-अलग सलाहें देता है। मगर कौन-सी सलाह काम की है और कौन-सी बेवजह, इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इन्हीं सलाहों में से एक यह है कि ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ब्रेस्टफीडिंग वाले फेज में खाई जाने वाली हर चीज का असर महिला के साथ-साथ उसके बच्चे की सेहत पर भी होता है। ऐसे में सप्लीमेंट्स खाने से बच्चे को समस्याएं हो सकती हैं। क्या आपके मन में भी यह सवाल आता है कि डिलीवरी के बाद माताओं को सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब दिल्ली के एम्स अस्पताल की एमडी मेडिसिन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सेहरावत से जानते हैं।

डिलीवरी के बाद सप्लीमेंट्स खाने चाहिए या नहीं?

suplements

जी हां, डिलीवरी के बाद आप सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकती हैं। डॉ. प्रियंका के मुताबिक, अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान सप्लीमेंट्स बेझिझक खा सकती हैं, तो डिलीवरी के इन दवाओं का बुरा असर बच्चे पर कैसे हो सकता है। ऐसे में आपको डिलीवरी के बाद भी आयरन और कैल्शियम के सप्लीमेंट्स को लेना बंद नहीं करना चाहिए। इस तरह आप खुद को डिलीवरी के बाद होने वाले कमर दर्द जैसी समस्याओं से बचा सकते हैं। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान आपको इन सप्लीमेंट्स की जितनी जरूरत होती है, उतनी ही ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी होती है। ऐसे में आपको इन सप्लीमेंट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

जानें सप्लीमेंट लेने क्यों जरूरी हैं?

जब मां अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं, तो उन्हें खुद भी बहुत सारे पोषक-तत्वों की जरूरत होती है। इन न्यूट्रिएंट्स की मदद से दूध बनता है। ऐसे में शरीर के अंदर कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन आदि पोषक-तत्व होने चाहिए। कई बार मां को इतने सारे पोषक-तत्व रोजमर्रा के खाने से नहीं मिल पाते हैं। इस कारण कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को एक संतुलित और पौष्टिक भोजन के साथ पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। आजकल आप खाने से सभी पोषक-तत्वों की कमी दूर नहीं कर सकते हैं। ऐसे में सप्लीमेंट्स का सेवन जरूरी हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- बेबी प्लानिंग के दौरान फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेने की सलाह क्यों देते हैं डॉक्टर्स?

इन पोषक-तत्वों की हो सकती है कमी

ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं में आयरन, कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी हो सकती है। आप इन सप्लीमेंट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। हालांकि, आप इन सभी चीजों का सेवन डॉक्टर की राय के बिना न करें। इन सप्लीमेंट्स की मदद से आप हड्डियों को मजबूती, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से बचाव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- त्वचा के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड सप्लीमेंट कब और कैसे खाएं? डॉक्टर से जानें

जैसा हमने आपको बताया कि सप्लीमेंट्स का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके बाद भी आपको डॉक्टर्स से जरूर पूछना चाहिए कि सप्लीमेंट्स को कब और कितने समय तक खाना है। साथ ही, आपके शरीर में कोई और समस्या तो नहीं है।     

Read Next

गर्भपात से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, बिलकुल न करें नजरअंदाज

Disclaimer