Doctor Verified

गर्भपात से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, बिलकुल न करें नजरअंदाज

गर्भपात से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। अगर आप इन लक्षणों को समझकर समय रहते डॉक्टर से राय ले लेंगे, तो मां और बच्चे किसी को भी नुकसान नहीं होगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भपात से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, बिलकुल न करें नजरअंदाज

मां बनना हर महिला के लिए सपने जैसा होता है। ऐसा खूबसूरत सपना, जो उन्हें दर्द में भी खुशी दे जाता है। हालांकि, आजकल बिगड़ते लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से कई बार महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भपात जैसी दर्दनाक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। आपने ध्यान दिया होगा कि महिलाओं का शरीर उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ संकेत देता है। इन संकेतों को देखते हुए ही महिलाएं प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का मन बनाती हैं। इन लक्षणों से पता लगाया जा सकता है कि वह मां बनने वाली है या नहीं। ठीक इसी तरह गर्भपात से पहले भी शरीर आपको कुछ संकेत देता है। अगर आप इन संकेतों को समझकर बिना देर किए डॉक्टर की सलाह ले लेती हैं, तो बच्चे को जान का खतरा नहीं रहेगा। इन संकेतों के बारे में डॉ. सीमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए इस वीडियो के माध्यम से गर्भपात से पहले दिखने वाले संकेतों के बारे में जानते हैं।

गर्भपात से पहले दिखाई देते हैं कई लक्षण

miscarriage

1. योनि से रक्तस्राव (Vaginal bleeding)

गर्भावस्था की शुरुआत में हल्के धब्बे दिखना सामान्य हो सकता है। हालांकि, भारी रक्तस्राव या खून के थक्कों की जांच करवाना बहुत जरूरी है। बता दें कि योनि से ब्लीडिंग होना मिसकैरेज की संभावना को बढ़ाता है, लेकिन कभी-कभी ब्लीडिंग बंद हो जाती है और गर्भावस्था में किसी तरह की समस्या नहीं होती है। दरअसल, मिसकैरेज अक्सर कुछ चरणों में होता है। इसमें सबसे पहला चरण, ब्लीडिंग है।

2. ऐंठन या दर्द (Cramps or pain)

बता दें कि गर्भावस्था में ऐंठन और दर्द की समस्या बहुत आम होती है। जैसे-जैसे गर्भाशय फैलता है, वैसे ही पेट बढ़ता है और हल्का दर्द महसूस हो सकता है। हालांकि, अगर यह दर्द और ऐंठन आपके पेट के निचले हिस्से या पीठ में होती है, तो यह गर्भपात की बढ़ती संभावना का संकेत हो सकता है। आपको इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

3. पासिंग टिशू (Passing tissue)

अगर आपको योनि से कोई भूरा या सफेद टिशू निकलता दिखाई देता है, तो यह गर्भपात का संकेत हो सकता है। यह संकेत नजरअंदाज करने की भूल बिलकुल भी न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस के कारण हो सकता है गर्भपात, बिलकुल न करें लापरवाही

4. गर्भावस्था के लक्षणों का खत्म होना (Loss of pregnancy symptoms)

गर्भावस्था के दौरान आने वाली समस्याएं बंद होना भी महिलाओं के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आपको मतली, स्तन कोमलता या थकान जैसे लक्षण महसूस नहीं हो रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें।

5. असामान्य स्राव या बुखार (Abnormal discharge or fever)

गर्भावस्था के दौरान अगर आपको ऐसा लगे कि आपकी योनि से असामान्य स्राव हो रहा है। इसके साथ ही, आपको बुखार की समस्या भी हो रही है, तो यह गर्भपात का खतरा बढ़ने के संकेत हो सकते हैं।

गर्भपात की स्थिति से बचाव के लिए क्या करें?

बता दें कि ज्यादातर गर्भपात जेनेटिक कारणों से होते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने शरीर को पहले से प्रेग्नेंसी के लिए तैयार रखना चाहिए। महिलाओं को अपने खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इससे भ्रूण को विकास के लिए एक अच्छा वातावरण मिलता है। साथ ही, नीचे बताई बातों का ध्यान रखें।

  • महिलाओं को गर्भावस्था से पहले और इस दौरान, डॉक्टर की सलाह पर फोलिक एसिड और अन्य विटामिन सप्लीमेंट लेने चाहिए।
  • गर्भावस्था के दौरान, आपको डॉक्टर की सलाह लिए बिना किसी भी दवा का सेवन  नहीं करना चाहिए। इससे आपको और बच्चे को नुकसान हो सकता है।
  • महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर द्वारा बताए सभी इंजेक्शन को सही समय पर लगवाना चाहिए। यह बच्चे की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
  • इसके साथ ही, महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए रोजाना हल्का व्यायाम करना चाहिए। ऐसे में आप स्ट्रेचिंग या योग जैसी चीजों को ट्राई कर सकती हैं।  
  • प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भपात की समस्या से बचने के लिए आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। इससे बच्चे का सही तरह से विकास नहीं हो पाता है।  

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में जायफल खा सकते हैं? जानें डॉक्टर से

गर्भपात की स्थिति में महिलाओं की कोई गलती नहीं होती है। ऐसे में आपको खुद को दोष नहीं देना चाहिए। इस स्थिति से बचने के लिए आप अपने शरीर और सेहत का सही तरह से ख्याल रख सकती हैं। इससे बच्चे को सभी जरूरी पोषण प्राप्त हो सकते हैं। आपको स्ट्रेस कम से कम लेना चाहिए।  

Read Next

मेनोपॉज की शुरुआत बिना लक्षणों के भी हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer